कप्तान रानी रामपाल के शानदार गोल की बदौलत भारत की जीत, ग्रेट ब्रिटेन को 1-0 से हराया
कप्तान रानी रामपाल के शानदार गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने चौथे मैच में ग्रेट ब्रिटेन को 1-0 से हरा दिया। रानी रामपाल ने 47वें मिनट में निर्णायक गोल किया। न्यूजीलैंड दौरे पर यह भारतीय महिला हॉकी टीम की दूसरी जीत है।
We don't call her the World Games Athlete of the Year for nothing! 🙌
Skipper @imranirampal ended the deadlock for #TeamIndia in the 47th minute of today's #INDvGBR encounter.विज्ञापन
Congratulations, Eves! 🇮🇳 pic.twitter.com/anxXIVfc45 — Hockey India (@TheHockeyIndia) February 4, 2020
मेहमान टीम ने दौरे के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड की डेवलपमेंट स्कॉड को 4-0 से करारी मात दी थी। इसके बाद भारत को दूसरे मैच में न्यूजीलैंड से 1-2 से और तीसरे मैच में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
रानी की अगुवाई में इस मैच में खेलने उतरी भारतीय टीम को शुरूआत में ही पेनाल्टी कॉनर्र मिल गया, लेकिन मेहमान टीम उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई। भारतीय टीम ने हालांकि अपना आक्रमण जारी रखा और पहला हाफ गोलरहित रहा।
तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाई। लेकिन चौथे क्वार्टर में 47वें मिनट में रानी के शानदार गोल की मदद से भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने अपनी इस बढ़त को अंत तक कायम रखा और इस दौरे पर अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली।