फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   rani rampal  strike helps India women's hockey team beats Great Britain 1-0

कप्तान रानी रामपाल के शानदार गोल की बदौलत भारत की जीत, ग्रेट ब्रिटेन को 1-0 से हराया

Tue, 04 Feb 2020 05:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 04 Feb 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
rani rampal  strike helps India women's hockey team beats Great Britain 1-0
रानी रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान रानी रामपाल के शानदार गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने चौथे मैच में ग्रेट ब्रिटेन को 1-0 से हरा दिया। रानी रामपाल ने 47वें मिनट में निर्णायक गोल किया। न्यूजीलैंड दौरे पर यह भारतीय महिला हॉकी टीम की दूसरी जीत है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहमान टीम ने दौरे के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड की डेवलपमेंट स्कॉड को 4-0 से करारी मात दी थी। इसके बाद भारत को दूसरे मैच में न्यूजीलैंड से 1-2 से और तीसरे मैच में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। 

रानी की अगुवाई में इस मैच में खेलने उतरी भारतीय टीम को शुरूआत में ही पेनाल्टी कॉनर्र मिल गया, लेकिन मेहमान टीम उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई। भारतीय टीम ने हालांकि अपना आक्रमण जारी रखा और पहला हाफ गोलरहित रहा। 

तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाई। लेकिन चौथे क्वार्टर में 47वें मिनट में रानी के शानदार गोल की मदद से भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने अपनी इस बढ़त को अंत तक कायम रखा और इस दौरे पर अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed