{"_id":"5e08e1dc8ebc3e87a413fa0c","slug":"jeremy-lalrinnunga-says-i-fulfilling-my-fathers-dreams","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता सबसे बड़ी प्रेरणा, उनके सपने को पूरा कर रहा हूं : जेरेमी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पिता सबसे बड़ी प्रेरणा, उनके सपने को पूरा कर रहा हूं : जेरेमी
Mon, 30 Dec 2019 08:28 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 30 Dec 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
जेरेमी लालरिनुंगा
युवा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय जेरेमी लालरिनुंगा ने कहा कि वह सीनियर स्तर की भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर पिता के सपने को पूरा कर रहा हूं। 17 साल के इस खिलाड़ी के पिता जूनियर मुक्केबाजी चैंपियन थे लेकिन कभी देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘पिता मेरे करिअर के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। मैंने जब से भरोत्तोलन में हाथ आजमाने का फैसला किया उन्होंने तभी से मेरा पूरा साथ दिया। वह मुक्केबाज थे। उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर अपने अनुभव मुझ से साझा किए हैं। वह जूनियर चैंपियन थे लेकिन दुर्भाग्य से देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। इसलिए मैं उनके सपने को साकार कर रहा हूं।’
विज्ञापन