फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Junior women Hockey Team Coach Said Our Team is ready for Asia Cup Tournament

जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच बोले- एशिया कप के लिए हमारी तैयारी लगभग पूरी

Tue, 10 Dec 2019 08:42 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 10 Dec 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Indian Junior women Hockey Team Coach Said Our Team is ready for Asia Cup Tournament
Indian women Hockey Team - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व ओलंपियन और भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच बलजीत सिंह अपने मार्गदर्शन में टीम के मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बराबर अंक हासिल करने के बाद उसे गोल अंतर में पीछे छोड़ते हुए कैनबरा में तीन देशों का जूनियर हॉकी टूर्नामेंट जीत कर टीम के सोमवार को यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल -3 पर लौटने पर बेहद खुश नजर आए। भारतीय टीम की फ्लाइट करीब एक घंटा देरी से पहुंची।

विज्ञापन


बलजीत सैनी ने सोमवार को 'अमर उजाला’ के सवाल के जवाब में कहा, कि  हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम का असली टारगेट जापान में अप्रैल में होने वाला जूनियर महिला एशिया कप है। इसकी तैयारी के लिए केनबरा में यह तीन देशों का यह जूनियर टूर्नामेंट बहुत बड़ा  एक्सपोजर था । मैं इस लिहाज से अपनी टीम की तैयारी से बहुत संतुष्ट हूं। हम सही दिशा में जा रहे हैं। हमारी  महिला जूनियर एशिया कप की तैयारी वह लगभग पूरी हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की चाहे पुरुष टीम हो या महिला हॉकी टीम वल्र्ड रैंकिंग भारत से हमेशा काफी उपर है। खासतौर पर रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम हमारी टीम से बहुत उपर रही है। ऐसे में हमारी जूनियर भारतीय महिला टीम का एक ऐसे टूर्नामेंट में खिताब जीतना जिसमें ऑस्ट्रेलिया जैसी दुनिया की धुरंधर टीम शिरकत कर रही हो  वाकई एक बड़ी उपलब्धि है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए वाकई हमारी जूनियर भारतीय टीम की लड़कियां तारीफ की हकदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलजीत सैनी ने कहा कि जहां तक भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम में ड्रैग फ्लिकर की बात तो सीनियर टीम में गुरजीत कौर जैसी दुनिया की नंबर एक ड्रैग फ्लिकर की कामयाबी से उनका हौसला बहुत बढ़ा है। सीनियर महिला टीम में जबसे गुरजीत कौर ने दुनिया को दिखाया है कि भारतीय महिला ड्रैग फ्लिकर भी गोल करना जानती हैं। उनसे पहले हमारे पास सीनियर टीम में बतौर ड्रैग फ्लिकर जसप्रीत कौर थी।


उन्हीं की परंपरा को गुरजीत ने बढ़ाया है। मैं साढ़े चार बरस से भारत की अंडर 21 महिला हॉकी टीम के साथ हूं। इसमें मुझे बतौर ड्रैग फ्लिकर गगनदीप कौर और दीपिका से बहुत उम्मीद है। ये दोनो आने वाले समय भारत की सीनियर टीम में जाएंगी और अच्छा प्रदर्शन करेंगी। इन दोनों ने अपने अब तक के प्रदर्शन से दिखाया कि उनमें गुरजीत कौर की विरासत को आगे ले जाने का दम है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed