{"_id":"5da1fe3a8ebc3e017768c1fe","slug":"indian-junior-mens-hockey-team-defeated-malaysia-in-sultan-of-johor-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहोर कप में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का शानदार आगाज, पहले मैच में मलयेशिया को 4-2 से हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
जोहोर कप में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम का शानदार आगाज, पहले मैच में मलयेशिया को 4-2 से हराया
Sun, 13 Oct 2019 07:35 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 13 Oct 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी
- फोटो : social media
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जोहोर कप में शानदार आगाज किया है। दो गोल खाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए टीम ने मलयेशिया को 4-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
शनिवार को यहां नौवें सुल्तान जोहोर कप के पहले मैच में भारतीय जूनियर टीम की शुरुआत कमजोर रही और मलयेशिया ने आक्रामक शुरुआत करते हुए लगातार दो गोल किए। हालांकि भारतीय टीम ने उसके बाद दमदार वापसी करते हुए दूसरे क्वार्टर में चार गोल कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन