Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India Beat Malaysia 4-1 to Begin Women's Asian Champions Trophy Title Defence

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने जीत के साथ शुरू किया अभियान, मलयेशिया को 4-1 से हराया

Thu, 19 Nov 2026 10:24 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 19 Nov 2026 10:24 PM IST
सार

मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मलयेशिया को 4-1 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन
India Beat Malaysia 4-1 to Begin Women's Asian Champions Trophy Title Defence
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपने खिताब बचाने के अभियान का शानदार आगाज किया है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। एक समय भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ रही थी, लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
भोपाल के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नाथू बरखेड़ा में खेले गए इस मुकाबले में मलेशिया ने 19वें मिनट में नुरामिराह जुल्किफ्ली के गोल की मदद से बढ़त बना ली। हालांकि, भारत ने अगले ही मिनट जवाब दिया। मुमताज खान ने 20वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें इसी स्कोर पर रहीं। दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और मलेशिया पर दबाव बनाया। कप्तान सलीमा टेटे ने 35वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के बाद गोल के सामने मिले मौके को भुनाते हुए भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इसके चार मिनट बाद ही डेब्यू कर रहीं पूजा साहू ने 39वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद लालरेमसियामी ने 49वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारत की जीत 4-1 से पक्की कर दी।
विज्ञापन


डेब्यू मैच में पूजा साहू का शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम की ओर से डेब्यू कर रहीं पूजा साहू ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महत्वपूर्ण गोल दागने के साथ टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट
इस मुकाबले के साथ ही भोपाल ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी की। टूर्नामेंट के पहले दिन बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक मुकाबला देखने पहुंचे और भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया।


चीन और जापान ने भी दर्ज की जीत
दिन के अन्य मुकाबलों में चीन ने थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं, जापान ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया। जापान के लिए हानामी सैटो ने मैच के 59वें मिनट में निर्णायक गोल किया। भारतीय टीम अब 21 नवंबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed