फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India will host Junior Under 21 Hockey World Cup

जूनियर अंडर 21 हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत

Tue, 18 Feb 2020 08:20 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 18 Feb 2020 08:20 AM IST
सार

  • महिला जूनियर हॉकी विश्व कप पोशफोस्ट्रूम (दक्षिण अफ्रीका) में होगा
  • भारत लगातार दूसरी बार जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा
  • जूनियर पुरुष हॉकी की मेजबानी रायपुर कर सकता है

विज्ञापन
India will host Junior Under 21 Hockey World Cup
national women hockey

विस्तार

भारत 2021 के आखिर में जूनियर पुरुष (अंडर-21) हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। वहीं महिला जूनियर हॉकी विश्व कप पोशफोस्ट्रूम (दक्षिण अफ्रीका) में होगा। यह पहला मौका होगा जब जूनियर महिला हॉकी विश्व कप अफ्रीकी धरती पर होगा और इसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। वहीं भारत में होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की तारीखों और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। यह घोषणा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) ने सोमवार को लुसाने में की।

विज्ञापन


मौजूदा चैंपियन भारत लगातार दूसरी बार जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। भारत ने पिछली बार 2016 में लखनऊ में हरजीत सिह की कप्तानी में  फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराकर जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप जीता था।  भारत ने बतौर मेजबान सीधे जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में खेलने का हक पाया है। वहीं भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम को अभी जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है।
विज्ञापन


सूत्रो की मानें तो भारत में जूनियर पुरुष हॉकी की मेजबानी रायपुर कर सकता है। छत्तीसगढ़ ने इसकी मेजबानी में रूचि दिखाई है। इस बाबत एफआईएच के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच इस बाबत एक दौर की बात भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप में दुनिया भर के बेहतरीन नौजवान खिलाड़ी शिरकत करते हैं। यह टूर्नामेंट दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ अंडर-21 पुरुष और महिला हॉकी खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ भविष्य का सितारे के रूप में स्थापित करने का मौका है।  पुरुष और महिला जूनियर विश्व कप में खिताब के लिए 16-16 टीमें शिरकत करेंगी।

इसमें शिरकत करने वाली  विभिन्न महाद्वीपों की 16 टीमों का कोटा इस प्रकार है :

जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप : एशिया से मेजबान और मौजूदा चैंपियन भारत सहित 4 टीमें। 6 टीमें यूरोप से, अफ्रीका,ओशनिया और पैन अमेरिका से  2-2 टीमें।
जूनियर महिला हॉकी विश्व कप : अफ्रीका से मेजबान दक्षिण अफ्रीका सहित दो टीमें। 3 टीमें एशिया, 6 यूरोप से, 3 पैन अमेरिका से तथा दो टीमें ओशनिया से।

2019 में हुई यूरोपीय महाद्वीपीय चैंपियनशिप से निम्न छह छह टीमों ने जूनियर पुरुष और महिला हॉकी विश्व के क्वॉलिफाई किया 
पुरुष : जर्मनी, इंग्लैंड, नीदरलैंड, स्पेन, बेल्जियम, फ्रांस।
महिला : स्पेन, नीदरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, रूस, इंग्लैंड।

जूनियर विश्व कप के लिए अन्य महाद्वीपों से क्वॉलिफायर्स
एशिया : अप्रैल  2020(पुरुष)। जून 2020 (महिला)।
अफ्रीका : जून 2020, पैन अमेरिका: दिसंबर 2020, ओशनिया(अभी फैसला होना बाकी)।

सभी क्वॉलीफायर्स एक जनवरी, 2021 को पूरे हो जाएंगे और 4 जनवरी को एफआईएच 2021 में होने वाले जूनियर पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप में शिरकत करने का आमंत्रण भेजेगा। 22 जनवरी को सभी विभिन्न देशों के राष्ट्रीय हॉकी संघों को जूनियर पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप में शिरकत करने की पुष्टि करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed