फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India very close to semifinal in men s hockey

हॉकी में 36 साल बाद सेमीफाइनल का मौका, बेल्जियम से आज मुकाबला

Sun, 14 Aug 2016 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
India very close to semifinal in men s hockey
हॉकी - फोटो : getty

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रविवार को क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम की टीम से टक्कर लेनी है। भारतीय टीम के पास जीत दर्ज कर 36 साल बाद सेमीफाइनल में प्रवेश करने का मौका है।

विज्ञापन


इससे पहले भारतीय टीम 1980 मास्को ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारतीय टीम को न केवल अपनी गलतियों पर काबू पाना होगा बल्कि खेल का स्तर भी उठाने की जरूरत होगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने नॉकआउट में प्रवेश कर शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन उसे ओलंपिक पदक हासिल करने की पुरानी हसरत पूरी करने के लिए जीत के कदम और आगे बढ़ाने की जरूरत है। भारत पूल-बी में दो जीत, एक ड्रॉ और दो हार के साथ 7 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, बेल्जियम ने ग्रुप-ए में पांच में से चार मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। रेड लायंस बेल्जियम की टीम ने अपना एकमात्र मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-3 से गंवाया है। अगर विश्व रैंकिंग की बात करें तो भारत पांचवें और बेल्जियम की टीम छठे स्थान पर है।

बेल्जियम ने ग्रुप मैच में विश्व चैंपियन और स्वर्ण पदक की दावेदार ऑस्ट्रेलिया के अलावा स्पेन और ब्रिटेन को भी हराया है। दूसरी ओर भारतीय टीम को अंतिम क्वार्टर में अपने रक्षण को मजबूत करने की जरूरत होगी।


जर्मनी के खिलाफ भारतीय टीम अंतिम तीन सेकेंड में गोल खाकर हार गई थी। दुनिया में 15वें नंबर की टीम कनाडा ने भी अंतिम दस मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 2-2 से बराबरी पर रोक लिया। कनाडा के खिलाफ भारतीय स्ट्राइकर एस वी सुनील की कलाई में चोट लग गई थी लेकिन भारतीय कप्तान पी आर श्रीजेश का कहना है कि वह फिट हैं और बेल्जियम के खिलाफ उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed