{"_id":"6accbcbb1427921a800c9c1c","slug":"india-target-sixth-asian-champions-trophy-title-as-2026-tournament-comes-to-punjab-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का दबदबा: पंजाब में छठा खिताब जीतने पर नजर; क्या पाकिस्तान से होगी भिड़ंत?","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का दबदबा: पंजाब में छठा खिताब जीतने पर नजर; क्या पाकिस्तान से होगी भिड़ंत?
Tue, 13 Oct 2026 08:27 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:27 AM IST
सार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक पंजाब के जालंधर और मोहाली में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में छठा खिताब जीतने उतरेगी। भारत ने अब तक आठ संस्करणों में पांच बार ट्रॉफी जीती है। 2023 में मलयेशिया को हराने और 2024 में चीन के खिलाफ खिताब बचाने के बाद अब टीम घरेलू मैदान पर अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी।
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम एक बार फिर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से उतरेगी। पांच बार की चैंपियन और मौजूदा विजेता भारतीय टीम की नजर अब छठे खिताब पर है। टूर्नामेंट का नौवां संस्करण 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक पंजाब के जालंधर और मोहाली में खेला जाएगा। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम के पास अपनी खिताबी संख्या बढ़ाने और इस प्रतियोगिता में सबसे सफल टीम के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका होगा। भारत ने इस साल एशियाई खेलों में भी अपना स्वर्ण पदक सफलतापूर्वक बचाया था। ऐसे में टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भी उसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने क्यों नाम लिया वापस?
पाकिस्तान ने एकबार फिर फर्जी वजह बताते हुए नाम वापस ले लिया है। उन्होंने सुरक्षा कारणों और दोनों देशों के बीच संवेदनशील द्विपक्षीय संबंधों का हवाला देते हुए इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया है। पाकिस्तान के हटने के बाद, एशियाई हॉकी महासंघ ने तुरंत बांग्लादेश को उनकी जगह छह टीमों के इस टूर्नामेंट में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
2011 में पाकिस्तान को हराकर जीता था पहला खिताब
भारत ने 2011 में चीन के ऑर्डोस में आयोजित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण जीतकर खिताबों का सफर शुरू किया था। फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक गोलरहित रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 4-2 से जीत दर्ज की। छह टीमों के इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पहली चैंपियन बनी थी। भारत ने 2016 में मलयेशिया के कुआंतन में अपना दूसरा खिताब जीता। फाइनल में उसने पाकिस्तान को 3-2 से हराया। रुपिंदर पाल सिंह, अफ्फान यूसुफ और निकिन थिमैया ने भारत के लिए गोल किए। इस तरह भारतीय टीम ने एक बार फिर अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

बारिश के कारण पाकिस्तान के साथ साझा करना पड़ा खिताब
2018 में ओमान की राजधानी मस्कट में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान फिर आमने-सामने थे। हालांकि, लगातार बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका। इसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। इस तरह भारत के खिताबों की संख्या तीन हो गई।

मलयेशिया के खिलाफ पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी
भारत ने 2023 में चेन्नई में आयोजित टूर्नामेंट में चौथी बार खिताब जीता। फाइनल में मलयेशिया के खिलाफ भारतीय टीम पहले हाफ के बाद 1-3 से पिछड़ रही थी। इसके बावजूद टीम ने हार नहीं मानी और मुकाबले में जोरदार वापसी की। मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल के अंतिम 16 मिनट में हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और आकाशदीप सिंह ने गोल किए। भारत ने मुकाबला 4-3 से जीतकर चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारतीय टीम प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम बन गई।

चीन को हराकर पांचवीं बार बना था चैंपियन
भारत ने 2024 में चीन के हुलुनबुइर में अपना खिताब बचाया। फाइनल में मेजबान चीन के खिलाफ मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन जुगराज सिंह के निर्णायक गोल की मदद से भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की। यह जीत भारत का पांचवां खिताब था। अब 2026 में भारतीय टीम के सामने छठी बार चैंपियन बनने की चुनौती होगी। पंजाब में घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का फायदा उठाकर टीम अपने खिताबों की संख्या बढ़ाना चाहेगी। पिछले संस्करणों में शूटआउट की जीत, बारिश के कारण साझा खिताब, फाइनल में करीबी मुकाबले और पिछड़ने के बाद वापसी जैसे अलग-अलग अनुभवों से गुजर चुकी भारतीय टीम एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।