{"_id":"ac0e18c2dd147fa1246f02433e60ca46","slug":"india-pakistan-in-same-pool-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और पाकिस्तान एक ही पूल में","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत और पाकिस्तान एक ही पूल में
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन पाकिस्तान और उसके चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 19 सितंबर से होने वाले 17वें एशियन गेम्स की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में एक ही पूल बी में रखा गया है। एशियाई हॉकी महासंघ ने एशियाई खेलों के लिए पुरुष और महिला हॉकी प्रतियोगिता के पूलों की बुधवार को घोषणा की। पुरुष वर्ग में भारत को पूल बी में पाकिस्तान, ओमान, चीन और श्रीलंका के साथ रखा गया है जबकि पूल ए में गत उपविजेता मलयेशिया, मेजबान कोरिया, जापान, बंगलादेश और सिंगापुर है। महिला वर्ग में भारत को पूल ए में चीन, मलयेशिया और थाइलैंड के साथ जगह मिली हे। पूल बी में कोरिया, जापान, कजाकस्तान और हांगकांग है। एशियाई खेलों में दोनों ही वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को 2016 के रियो ओलंपिक के लिए सीधा टिकट मिल जाएगा।
चार वर्ष पहले चीन के ग्वांगझू में हुए एशियाई खेलों में पाकिस्तान ने मलयेशिया को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था जबकि भारत ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया था। महिला वर्ग में भारतीय टीम जापान से 0-1 से हारकर चौथे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
चार वर्ष पहले चीन के ग्वांगझू में हुए एशियाई खेलों में पाकिस्तान ने मलयेशिया को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था जबकि भारत ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया था। महिला वर्ग में भारतीय टीम जापान से 0-1 से हारकर चौथे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन