भारत ने मलयेशिया को हराकर 4-0 से सीरीज पर किया कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत कौर (35वें मिनट) द्वारा किए गए एकमात्र गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने गुरुवार को मलयेशिया को 1-0 से हराकर पांच मैचों की द्विपक्षीय सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली है। भारत ने पहले दो मैच 3-0 और 5-0 से जीते, जबकि पिछला मैच 4-4 से ड्रॉ रहा। वहीं, चौथे मैच में भारती टीम ने मेजबान मलयेशिया के 1-0 से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बनाई थी।
पिछली बार भारत और मलयेशिया की टक्कर 2017 एशिया कप में हुई थी, जिसमें भारत ने राउंड रॉबिन लीग 2-0 से और चीन के खिलाफ फाइनल जीता था। भारतीय टीम ने इस साल स्पेन का सफल दौरा किया था। उसने मेजबान और विश्व कप 2018 कांस्य पदक विजेता को 5-2 से हराया था, दो मैच ड्रॉ खेले और एक में उसे हार मिली। टीम ने विश्व कप की उपविजेता आयरलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद उसे 3-0 से धोया था।
FT: 🇲🇾 0-1 🇮🇳
A solitary goal by Navjot in the 35th minute steered India over the line in another low-scoring match! With that India seal the bilateral series 4⃣-0⃣!#IndiaKaGame #MASvIND pic.twitter.com/H9vWOzHdCmविज्ञापन विज्ञापन— Hockey India (@TheHockeyIndia) April 11, 2019