फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hocky: india defeats scotland by 6-2

भारत ने स्कॉटलैंड को 6-2 से रौंदा

Sun, 27 Jul 2014 11:23 AM IST
एजेंसी/ग्लासगो
एजेंसी/ग्लासगो Updated Sun, 27 Jul 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
hocky: india defeats scotland by 6-2

भारत ने शनिवार को पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान स्कॉटलैंड को एकतरफा अंदाज 6-2 से रौंदकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया था।

विज्ञापन


दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम इस जीत के साथ ही ग्रुप ‘ए’ की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत के लिए ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और वीआर रघुनाथ ने दो-दो गोल दागे जबकि गुरबाज सिंह और गुरविंदर सिंह चांडी ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन


भारत को मैच में सात पेनल्टी कार्नर मिले, जिनमें से उसने चार को गोल में बदला। स्कॉटलैंड के हिस्से में छह पेनल्टी कार्नर आए और उसे एक को गोल में बदला। मेजबानों की ओर से कैनी बेन और निकोलस पार्केज ने एक-एक गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में हारी पल्लीकल

hocky: india defeats scotland by 6-2

भारत की शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को क्वार्टर फाइनल में एलिसन वाटर्स से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले छठी सीड पल्लीकल ने 15वीं सीड मलयेशिया की डेलिआ अर्नोल्ड को 11-6, 12-10, 11-5 से हराया।

वहीं, पुरुषों में चौथे सीड सौरव घोषाल ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन फिनिटसिस को 11-2, 11-5, 4-11, 6-11, 11-8 से जीत दर्ज की। 1998 में स्क्वैश को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किए जाने के बाद से घोषाल सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले भारतीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed