फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey team needs for a sport psychologist

टीम को खेल मनोवैज्ञानिक की जरूरतः सरदार

Thu, 27 Jun 2013 03:08 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Thu, 27 Jun 2013 03:08 PM IST
विज्ञापन
hockey team needs for a sport psychologist

वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स में टीम के प्रदर्शन से निराश भारतीय कप्तान सरदार सिंह ने कहा है कि खिलाड़ियों को बड़े मैचों के लिए मानसिक रूप से और मजबूत बनना होगा। साथ ही टीम को प्रदर्शन में निरंतरता पर काम करने की दरकार है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि एशिया कप से पहले टीम को एक खेल मनोवैज्ञानिक की सख्त जरूरत है।

नीदरलैंड के रोटरडम में खेली गई एफआईएच विश्व हॉकी लीग के तीसरे दौर में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम छठे स्थान पर रही। इसके साथ ही भारत ने अगले साल हेग में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का सुनहरा मौका गंवा दिया।
विज्ञापन


भारतीय टीम अब अगले साल नीदरलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए तभी क्वालीफाई कर सकेगी, जब वह अगस्त में होने वाला एशिया कप जीत ले।

सरदार ने कहा, 'हमने किसी भी मैच में अच्छी शुरुआत नहीं की। हम पांच मिनट अच्छा खेले और फिर हमने विपक्षी टीम को अगले 10 मिनट के लिए दबाव बनाने के लिए छोड़ दिया। टूर्नामेंट में हमारा प्रदर्शन बेहद खराब था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल सरदार, 'हमने टूर्नामेंट में कई विभागों में गलतियां की। आयरलैंड के खिलाफ हम पहला मैच हम जीत सकते थे लेकिन हमारी गलतियों से यह ड्रॉ रहा, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। स्पेन के खिलाफ भी हम जीतने की स्थिति में थे, लेकिन मैच पेनाल्टी तक खिंचा और हम हार गए।'


उन्होंने कहा, 'बड़ी टीमों के खिलाफ हम मानसिक दबाव में आ जाते हैं, जिससे उबरना होगा। एशिया कप में अब बहुत कम समय बचा है और इस टीम को मानसिक रूप से और मजबूत बनाने की जरूरत है। साथ ही अपनी निरंतरता पर काम करने की जरूरत है। टीम को एक खेल मनोवैज्ञानिक चाहिए, ताकि बड़े टूर्नामेंटों में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed