{"_id":"5b2ef9724f1c1b214d8b81fd","slug":"hockey-indias-45-and-abhove-member-units-celebrate-70th-olympic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी इंडिया की 45 से ज्यादा ईकाइयों ने मनाया ओलंपिक दिवस का जश्न","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी इंडिया की 45 से ज्यादा ईकाइयों ने मनाया ओलंपिक दिवस का जश्न
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
70वें ओलंपिक दिवस का जश्न (मणीपुर टीम)
- फोटो : the statesman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया की 45 से ज्यादा सदस्य इकाईयों ने शनिवार को 70वें ओलंपिक दिवस का जश्न जमकर मनाया। इस मौके पर नए नए अंदाज में खेल भावना के विकास के मकसद से विभिन्न कार्यक्रम किए गए। 23 जून, 1894 को सोरबोन (पेरिस) में आधुनिक ओलंपिक के जन्म के उपलक्ष्य में 1948 में ओलंपिक दिवस की शुरुआत की गई थी। इसका मकसद पूरी दुनिया में बिना उम्र, लिंग भेद के खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया की पहल पर बच्चों, नौजवानों और वयस्कों को बिना किसी लिंग भेद के हॉकी से रू-ब-रू होने का मौका मुहैया कराया। इस मौके पर विभिन्न हॉकी इंडिया की विभिन्न सदस्य इकाइयों ने टूर्नामेंटों, प्रदर्शिनयों, कार्यशालाओं का आयोजन करने के साथ पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इन हॉकी ईकाईयों ने गायन और नृत्य कार्यक्रमों के जरिए हॉकी प्रेमियों के साथ मिलकर जश्न मनाया। इस मौके पर हॉकी हरियाणा, हॉकी हिमाचल, ओलंपियन विवेक सिंह अकैडमी, हॉकी पटियाला, माता साहिब कौर हॉकी अकैडमी, हॉकी मध्य भारत, आंध्र हॉकी अकैडमी ने दो दिन के हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किए।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, 'भारत के लिए 2018 बहुत है क्योंकि हम इस साल के आखिर में भुवनेश्वर में ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन रहे हैं। हॉकी इंडिया की हमारी विभिन्न सदस्य ईकाईयां खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए विभिन्न आयोजन कर रही हैं।'
विज्ञापन