फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey captain Manpreet Singh I believe India can play the final of Tokyo Olympics

मनप्रीत सिंह ने कहा, ओलंपिक में पहुंच सकते हैं सेमीफाइनल तक 

Wed, 01 Jan 2020 11:06 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 01 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hockey captain Manpreet Singh I believe India can play the final of Tokyo Olympics
मनप्रीत सिंह

कप्तान मनप्रीत सिंह कहते हैं कि 2020 भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए खासा अहम है। अनुभवी मिडफील्डर ने भुवनेश्वर से अमर उजाला से फोन पर कहा कि टीम टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है। पर इसके लिए हमें अनुशासन के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन भी करना होगा। बीता वर्ष अच्छा रहा। हम शुरुआत में पांचवें स्थान पर थे और उसे बरकरार रखने में कामयाब रहे। हमारा लक्ष्य ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना था और नए कोच के साथ हम ऐसा कर पाए।

विज्ञापन


एफआईएच प्रो लीग खुद को आंकने का मौका देगी : मनप्रीत ने कहा कि ओलंपिक से पहले एफआईएच प्रो लीग में नीदरलैंड, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया जैसी शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने से पता चल जाएगा कि टीम कहां ठहरती है। भारत को नीदरलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर में 18-19 जनवरी को खेलना है। इसके बाद बेल्जियम और फिर ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। यह ओलंपिक की तैयारी की दिशा में पहला कदम होगा। इसमें हमें अपनी खामियों को दूर करने का पूरा मौका मिलेगा। हमारे पास ओलंपिक के लिए करीब सात महीने हैं। हम हर मैच के साथ अपना खेल बेहतर करना चाहते हैं। हम उस्ताद ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में एक तय प्रक्रिया के तहत ओलंपिक में अपने मकसद को पाने में जुटे हैं। इसका फायदा हमें टोक्यो में मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यंग स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह और अनुभवी मिडफील्डर चिंगलेनसाना सिंह की कोर ग्रुप के संभावितों में वापसी अच्छा संकेत है। हमारे पास अब खिलाड़ियों का ऐसा बड़ा पूल है जो दबाव झेलना जानता है। यह हमारे लिए अच्छी बात है। नीदरलैंड, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया के जीतना है तो क्या करना होगा इस बाबत अपने चीफ कोच ग्राहम रीड को अवगत करा चुके हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed