{"_id":"59de6f924f1c1bc1678b5413","slug":"hockey-asia-cup-india-beat-japan-by-5-1-in-his-first-leage-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप हॉकी: भारत का विजयी आगाज, जापान को 5-1 के अंतर से दी मात ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एशिया कप हॉकी: भारत का विजयी आगाज, जापान को 5-1 के अंतर से दी मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम जापान
- फोटो : hockey India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 5-1 से हराकर 10वें पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है। नए कोच सोएर्ड मारिन के पद संभालने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे भारत ने हर क्वार्टर में एक गोल जरूर दागा। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने दो गोल दागे। जापान के पास उसके हमलों का कोई जवाब नहीं था।
भारत की तरफ से एस वी सुनील (तीसरे मिनट), ललित उपाध्याय (22वें मिनट), (रमनदीप सिंह 33वें मिनट), और हरमनप्रीत सिंह (35वें और 48वें मिनट) ने गोल किए। जापान की तरफ से एकमात्र गोल केंजी किताजातो ने चौथे मिनट में किया। विश्व में छठे नंबर के भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया। सुनील ने आकाशदीप सिंह की मदद से तीसरे मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था। लेकिन इसके एक मिनट बाद किताजातो ने बराबरी का गोल दाग दिया।
भारत ने मैच में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा और उन्होंने जापान की हर कमजोरी का पूरा फायदा उठाया। भारत को कुल चार पेनाल्टी कॉर्नर मिले। इनमें से पहला पेनाल्टी कॉर्नर उसे 21वें मिनट में हासिल हुआ लेकिन हरमनप्रीत उस पर गोल नहीं कर पाए। ललित हालांकि पूरी तरह सतर्क थे और उन्होंने गेंद पर अच्छी तरह से नियंत्रण बनाने के बाद रिवर्स शॉट से गोल दाग दिया।
विज्ञापन
तीसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में ही भारत ने अपनी बढ़त मजबूत कर दी। तब रमनदीप ने सुनील के पास पर खूबसूरत गोल किया। इसके बाद हरमनप्रीत ने 40वें मिनट में भारत को मिले दूसरे पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इसके एक मिनट बाद आकाशदीप के पास गोल करने का आसान मौका था लेकिन उनका शॉट सीधे जापानी गोलकीपर के पैड पर लग गया।
हरमनप्रीत ने हालांकि चौथे क्वार्टर में तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 5-1 कर दिया। भारत को इसके बाद भी गोल करने के मौके मिले लेकिन वह उनको नहीं भुना पाया। भारत का पूल ए में अगला मैच शुक्रवार को मेजबान बांग्लादेश से होगा।