फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey asia cup: India beat japan by 5-1 in his first leage match

एशिया कप हॉकी: भारत का विजयी आगाज, जापान को 5-1 के अंतर से दी मात

Thu, 12 Oct 2017 12:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 12 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
hockey asia cup: India beat japan by 5-1 in his first leage match
भारत बनाम जापान - फोटो : hockey India
खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 5-1 से हराकर 10वें पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है। नए कोच सोएर्ड मारिन के पद संभालने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे भारत ने हर क्वार्टर में एक गोल जरूर दागा। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने दो गोल दागे। जापान के पास उसके हमलों का कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन


भारत की तरफ  से एस वी सुनील (तीसरे मिनट), ललित उपाध्याय (22वें मिनट), (रमनदीप सिंह 33वें मिनट), और हरमनप्रीत सिंह (35वें और 48वें मिनट) ने गोल किए। जापान की तरफ से एकमात्र गोल केंजी किताजातो ने चौथे मिनट में किया। विश्व में छठे नंबर के भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया। सुनील ने आकाशदीप सिंह की मदद से तीसरे मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था। लेकिन इसके एक मिनट बाद किताजातो ने बराबरी का गोल दाग दिया।
विज्ञापन


भारत ने मैच में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा और उन्होंने जापान की हर कमजोरी का पूरा फायदा उठाया। भारत को कुल चार पेनाल्टी कॉर्नर मिले। इनमें से पहला पेनाल्टी कॉर्नर उसे 21वें मिनट में हासिल हुआ लेकिन हरमनप्रीत उस पर गोल नहीं कर पाए। ललित हालांकि पूरी तरह सतर्क थे और उन्होंने गेंद पर अच्छी तरह से नियंत्रण बनाने के बाद रिवर्स शॉट से गोल दाग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में ही भारत ने अपनी बढ़त मजबूत कर दी। तब रमनदीप ने सुनील के पास पर खूबसूरत गोल किया। इसके बाद हरमनप्रीत ने 40वें मिनट में भारत को मिले दूसरे पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इसके एक मिनट बाद आकाशदीप के पास गोल करने का आसान मौका था लेकिन उनका शॉट सीधे जापानी गोलकीपर के पैड पर लग गया।


हरमनप्रीत ने हालांकि चौथे क्वार्टर में तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 5-1 कर दिया। भारत को इसके बाद भी गोल करने के मौके मिले लेकिन वह उनको नहीं भुना पाया। भारत का पूल ए में अगला मैच शुक्रवार को मेजबान बांग्लादेश से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed