फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Erik Wonink demoted to junior indian women hockey team analytical coach

वूनिंक का छोटा हुआ पद, भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम से हटाकर जूनियर टीम का एनालिटिकल कोच बनाया गया

Sun, 29 Sep 2019 07:54 AM IST
Rajeev Rai सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Sep 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
Erik Wonink demoted to junior indian women hockey team analytical coach
एरिक वूनिंक - फोटो : social media

हॉकी इंडिया ने भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम के एनालिटिकल कोच एरिक वूनिंक को कब पद से हटा कर उनका कद छोटा कर जूनियर महिला हॉकी का एनालिटिकल कोच बना दिया इसकी भनक तक किसी को कानों कान नहीं लग पाई। अब हॉकी इंडिया को वूनिंक की जगह सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए एक नए एनालिटिकल कोच की तलाश है। नए एनालिटिकल कोच का कार्यकाल 2020 के टोक्यो ओलंपिक तक होगा और वह भारतीय महिला हॉकी टीम के चीफ कोच, हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर के साथ कार्यकारी बोर्ड और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को रिपोर्ट करेगा।

विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत

हॉकी इंडिया ने जब भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम के एनालिटिकल कोच के लिए विज्ञापन निकाला तो तब पहला सवाल जेहन में आया यह था कि एरिक वूनिंक के इस पद पर रहते आखिर इस पद के लिए विज्ञापन क्यों निकाला गया? इस बाबत जब 'अमर उजाला’ ने हॉकी इंडिया की सीईओ इलिना नार्मन से जानना चाहा तो उन्होंने जवाब दिया, 'एरिक वूनिंक अभी भी हमारे साथ हैं। हमने एरिक को अब सीनियर टीम से हटाकर जूनियर भारतीय महिला हॉकी का एनालिटिकल कोच नियुक्त कर दिया है। हमने इसीलिए एरिक की जगह सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के एनालिटिकल कोच के लिए विज्ञापन निकाला है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

वूनिंक की जुगलबंदी नहीं बन पाई

एरिक वूनिंक दरअसल दो बरस से ज्यादा से भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम के साथ बतौर एनालिटिकल कोच जुड़े थे। वह पहले भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम के चीफ कोच हरेन्द्र सिंह और फिर शुएर्ड मराइन के साथ टीम के एनालिटिकल कोच रहे। दरअसल एरिक वूनिंग की हरेन्द्र और मराइन के साथ गाड़ी ठीक चली, लेकिन हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन के साथ उनकी जुगलबंदी नहीं बन पाई। हॉकी इंडिया ने दरअसल एरिक वूनिंक का हाल ही में ज्यादा इस्तेमाल सीनियर हॉकी टीम के एनालिटिकल कोच की बजाय हॉकी कोच को हॉकी के गुर सिखाने के लिए लगाई जाने वाली कार्यशालाओं में 'प्रवचन’ देने वाले वक्ता के रूप में ज्यादा किया है। एरिक हालांकि रणनीति बनाने में माहिर हैं और इसकी सभी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी कायल हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाईयों के हवाले भारतीय हॉकी

हॉकी इंडिया को भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम के एनालिटिकल कोच के लिए विज्ञापन निकालने से पहले खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को सूचित करना चाहिए था। सवाल कई हैं। जब हॉकी इंडिया ने इस पद के लिए विज्ञापन निकाला तो क्या उसने ऐसा किया? दरअसल भारतीय हॉकी को ऑस्ट्रेलियाई ही चला रहे हैं। भारतीय हॉकी टीम के सीईओ से लेकर हाई परफॉर्मेंस डायेक्टर और पुरुष टीम के चीफ कोच तक सभी ऑस्ट्रेलियाई हैं। अब देखना यह है कि भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम का नया एनालिटिकल कोच अगले 5 अक्टूबर तक चुन लिया जाएगा या भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच पद की तरह इसकी तारीख भी फिर कई बार आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed