फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey World Cup: India in Group A with England, China and New Zealand in Women's Hockey World Cup

Hockey World Cup: महिला हॉकी विश्व कप में भारत ग्रुप ए में इंग्लैंड, चीन और न्यूजीलैंड के साथ

Thu, 17 Feb 2022 09:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Feb 2022 09:05 PM IST
सार

नीदरलैंड ग्रुप ए में जर्मनी, आयरलैंड और चिली के साथ है, जबकि पूल सी में मेजबान स्पेन, अर्जेंटीना, कोरिया और कनाडा हैं।

विज्ञापन
Hockey World Cup: India in Group A with England, China and New Zealand in Women's Hockey World Cup
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक जुलाई से स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल बी में रखा गया है। भारत को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन के साथ रखा गया है। भारतीय टीम ने हाल ही में मस्कट में एशिया कप में तीसरे स्थान पर रहकर विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया था। 
विज्ञापन


भारतीय टीम पिछले विश्व कप में पहली बार शीर्ष आठ में रही थी। नीदरलैंड ग्रुप ए में जर्मनी, आयरलैंड और चिली के साथ है, जबकि पूल सी में मेजबान स्पेन, अर्जेंटीना, कोरिया और कनाडा हैं। ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जापान और दक्षिण अफ्रीका हैं।
विज्ञापन


भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने कहा- यह कठिन पूल है क्योंकि विश्व रैंकिंग में इंग्लैंड (तीसरे नंबर पर) और न्यूजीलैंड (आठवें नंबर पर) हमसे ऊपर है और चीन कभी भी उलटफेर कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सविता ने कहा- एक टीम के रूप में हमारा फोकस हमेशा से अपने प्रदर्शन पर रहा है, विरोधी की क्षमता पर नहीं। अब चूंकि हमें पता चल गया है कि पूल चरण में किनसे खेलना है तो हम उसके अनुसार तैयारी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed