{"_id":"67a34ca2bd9cb659a707d268","slug":"haryana-s-suruchi-won-the-gold-medal-in-the-women-s-10m-air-pistol-shooting-competition-at-the-national-games-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games: हरियाणा की सुरुची का स्वर्ण पदक पर निशाना, महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में पहले स्थान पर रहीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Games: हरियाणा की सुरुची का स्वर्ण पदक पर निशाना, महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में पहले स्थान पर रहीं
Wed, 05 Feb 2025 05:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 05 Feb 2025 05:04 PM IST
सार
हरियाणा की ही पलक ने 243.6 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया जबकि पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार ने त्रिशूल निशानेबाजी रेंज में 218.8 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
सुरुची
- फोटो : X
विस्तार
हरियाणा की सुरुची ने बुधवार को देहरादून में जारी राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। सुरुची 245.7 अंक के साथ महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पहले स्थान पर रहीं। हरियाणा की ही पलक ने 243.6 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया जबकि पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार ने त्रिशूल निशानेबाजी रेंज में 218.8 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन्स में मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर क्वालिफाइंग दौर के बाद 598 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। स्पर्धा में 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें से आठ ने फाइनल में जगह बनाई। तोमर के अलावा सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के चैन सिंह (594), नीरज कुमार (591) और निशान बुद्धा (589), महाराष्ट्र के स्वप्निल सुरेश कुसाले (588), उत्तर प्रदेश के अखिल श्योराण (587), मध्य प्रदेश के गोल्डी गुर्जर (587) और एसएससीबी के गंगा सिंह (587) ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन्स स्पर्धा का फाइनल गुरुवार को होगा।