फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   haryana, air india and madhya pradesh in quarterfinal

हरियाणा, एयर इंडिया और मध्य प्रदेश क्वार्टरफाइनल में

Wed, 26 Sep 2012 12:34 AM IST
बेंगलूर/एजेंसी
बेंगलूर/एजेंसी Updated Wed, 26 Sep 2012 12:34 AM IST
विज्ञापन
haryana, air india and madhya pradesh in quarterfinal
गत चैंपियन हरियाणा स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित एयर इंडिया और मध्य प्रदेश ने आज ग्रुप चरण में अपने-अपने लीग मुकाबले जीतते हुए दूसरी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


हरियाणा ने पूल-ए में पुड्डुचेरी के कडे़ संघर्ष पर 3-1 से काबू पाते हुए अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। विजेता टीम आधे समय तक 2-1 से आगे थी। हरियाणा के लिए हरप्रीत सिंह ने 21वें और करमजीत सिंह ने 27वें और नवीन अंतिल ने 50वें मिनट में गोल किए।
विज्ञापन


पुड्डुचेरी का एकमात्र गोल कमलाकन्नन ने 23वें मिनट में किया। एयर इंडिया ने पूल ई में नागालैंड को 16-0 से रौंदकर पूल में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। एयर इंडिया ने इससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान को पराजित किया था। एयर इंडिया की जीत में नवीन सागवान ने तीसरे. दसवें और 13वें. सोमन्ना प्रधान ने नौवें. 62वें और 68वें. विक्रम पिल्लै ने 36वें, 37वें, 58वें और 69वें, संदीप सिंह ने 15वें और 22वें, वीरेन्द, लाकडा ने 28वें और 41वें, विकास पिल्लै ने सातवें और विनोद पिल्लै ने 65वें मिनट में गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed