फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   hamilton wins first practice race

पहली अभ्यास रेस में हेमिल्टन ने मारी बाजी

Sat, 03 Nov 2012 10:05 AM IST
अबु धाबी/एजेंसी
अबु धाबी/एजेंसी Updated Sat, 03 Nov 2012 10:05 AM IST
विज्ञापन
hamilton wins first practice race

मैकलारेन के ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हेमिल्टन ने रविवार को होने वाली अबु धाबी फार्मूला वन ग्रां प्री की पहली अभ्यास रेस में यहां अपना दबदबा कायम करते हुए पहला स्थान हासिल किया। हेमिल्टन के हमवतन और टीम साथी जेंसन बटन ने दूसरा सबसे तेज समय निकाला जबकि चैंपियनशिप रेस में पहले स्थान पर चल रहे रेडबुल के जर्मन ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल को तीसरा और फेरारी के फर्नाडो अलोंसो चौथे स्थान पर रहे। वेटल के टीम साथी आस्ट्रेलिया के मार्क वेबर को पांचवां स्थान मिला।

विज्ञापन


पूर्व फार्मूला वन चैंपियन हेमिल्टन ने पिछले वर्ष अबु धाबी में रेस जीती थी। उन्होंने यास मरिना सर्किट पर एक मिनट 43.285 सेकेंड का सर्वश्रेष्ठ लैप समय निकाला। इस सत्र के बाद संन्यास की घोषणा कर चुके सात बार के फार्मूला वन चैंपियन जर्मनी के माइकल शूमाकर ने मर्सिडीज के लिए छठा सबसे तेज समय निकाला। विलियम्स के पेस्टर माल्दोनादो को सातवां, मर्सिडीज के निको रोसबर्ग को आठवां और फेरारी के फेलिप मेसा को 11वां स्थान मिला। फोर्स इंडिया के जर्मन ड्राइवर निको हल्केनबर्ग 12वें और उनके टीम साथी फ्रांस के जूल्स बियांची 15वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed