फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Half of the mens judo team of Asian Games got caught in dope big scandal surfaced in Bhopal national camp

Asian Games: एशियाई खेलों की आधी पुरुष जूडो टीम डोप में फंसी, भोपाल राष्ट्रीय शिविर में सामने आया बड़ा स्कैंडल

Mon, 03 Jul 2023 05:08 PM IST
रोहित राज हेमंत रस्तोगी
हेमंत रस्तोगी Published by: रोहित राज Updated Mon, 03 Jul 2023 05:08 PM IST
सार

एशियाई खेलों के लिए जूडो टीम का चयन चार अप्रैल को ट्रायल के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुआ था। यहां भी डोप सैंपल हुए थे। इसके बाद 20 मई से भोपाल में टीम का शिविर लगाया गया।

विज्ञापन
Half of the mens judo team of Asian Games got caught in dope big scandal surfaced in Bhopal national camp
हर्षदीप बराड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों से पहले बड़ा डोप स्कैंडल सामने आया है। हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए चयनित आधी पुरुष जूडो टीम डोप में फंस गई है। नाडा की सैंपलिंग में कुल पांच जुडोका पॉजिटिव पाए गए हैं। यह टीम भोपाल में एशियाई खेलों की तैयारियां कर रही थी। डोप पॉजिटिव एक जुडोका ने भोपाल राष्ट्रीय शिविर में उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप मढ़ा है। इस जुडोका ने डोप में फंसने से पहले अपने विभाग को शिकायत में लिखा था कि उनके खिलाफ शिविर में शामिल एक व्यक्ति उन्हें लगातार धमका रहा है।
विज्ञापन


तीन शिविर में दो ट्रायल में फंसे
एशियाई खेलों के लिए जूडो टीम का चयन चार अप्रैल को ट्रायल के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुआ था। यहां भी डोप सैंपल हुए थे। इसके बाद 20 मई से भोपाल में टीम का शिविर लगाया गया। यहां 27 मई को नाडा ने फिर डोप सैंपल लिए। टीम में चयनित एशियाई चैंपियनशिप के पदक विजेता मोहसिन गुलाब अली (60), जकार्ता एशियाई खेलों में खेलने वाले हर्षदीप बराड़ (81), स्टैंड बाई राहुल सेवता (81) भोपाल में लिए गए सैंपल में पॉजिटिव पाए गए, जबकि टीम में शामिल एक अन्य जुडोका और स्टैंड बाई में शामिल अक्षय (66) ट्रायल में पॉजिटिव पाए गए।\
विज्ञापन


पांचों पर लगा अस्थाई प्रतिबंध
भोपाल शिविर में लिए गए सैंपल में फंसे गुलाब अली और हर्षदीप बराड़ के सैंपल में एक ही साल्ट एसएआरएम, ओस्टारिन निकला है। राहुल के सैंपल में ओक्जेंड्रोलॉन और स्टेनोजोलॉल, जबकि अक्षय के सैंपल में मेटेंडिनॉन निकला है। पांचों जुडोकाओं को अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। नाडा के समक्ष अगर इन पांचों ने अपनी बेगुनाही साबित नहीं की तो इन पर अधिकतम चार साल का प्रतिबंध लग सकता है। हर्षदीप बीते वर्ष स्पेन में भी विवादों में आए थे। उन पर वहां की एक महिला ने उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुडोका ने कहा शिविर में रची गई साजिश
गुलाब का कहना है कि उनका भोपाल से पहले एक और सैंपल लिया गया था, लेकिन वह इसमें निगेटिव निकले हैं। उनका टीम के ही एक व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा था। उन्हें धमकियां भी मिली थीं, जिसकी उन्होंने अपने विभाग को शिकायत भी की थी। उनके खिलाफ साजिश रची गई है, जिसे वह नाडा सुनवाई पैनल के समक्ष साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed