फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   glenn maxwell tweet in hindi

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्सवेल ने हिन्दी में किया ट्वीट

Fri, 15 May 2015 08:15 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 May 2015 08:15 AM IST
विज्ञापन
glenn maxwell tweet in hindi

आईपीएल में रंग चुके ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का भारत के प्रति प्यार की बानगी यह है कि वह अब हिन्दी में भी ट्वीट कर रहे है। मैक्सवेल आईपीएल के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे है।

विज्ञापन


उनका आईपीएल में प्रदर्शन काफी अपेक्षा के अनुरुप नहीं रहा और वह टीम को प्लेऑफ से बाहर होने से बचा नहीं पाए। इससे इतर मैक्सवेल को चर्चाओं में बने रहना बखूबी आता है।
विज्ञापन


इसकी एक झलक उनके एक ट्वीट से पता चलती है। दरअसल, उनके एक फैन अचल शर्मा ने ट्विटर में मैक्सवेल से पूछा कि वह क्या वह हिन्दी जानते है।

फैन ने लिखा, "जैसे कि आप आईपीएल के चलते काफी समय से भारत में है। ऐसे में क्या आप हिन्दी जान चुके हैं।"

इसके जवाब में मैक्सवेल ने भी अपने फैन को निराश न करते हुए हिन्दी में ट्वीट किया। मैक्सवेल ने लिखा, "ठीक है ठीक है।"

वर्ल्ड कप में अपनी टीम को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन आईपीएल के इस सीजन में वह बल्ले से कमाल कर पाने में नाकाम रहे।

इस सीजन में मैक्सवेल का उच्चतम स्कोर 43 रहा। इसके अलावा वह चार मैचों में दहाई का आंकड़ा पार कर पाने में भी सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed