फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Gandhinagar players will be able to get food supplements tested Sports Minister Anurag Thakur inaugurated COE

Gandhinagar: अब फूड सप्लीमेंट की टेस्टिंग करा सकेंगे खिलाड़ी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीओई का किया उद्घाटन

Fri, 09 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: रोहित राज Updated Fri, 09 Feb 2024 10:59 PM IST
सार

खिलाड़ियों के न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट की टेस्टिंग के लिए यह सेंटर ऑफ एक्सिलेंस गांधीनगर के राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी में स्थापित किया गया है। पेरिस ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों को मिलावट वाले सप्लीमेंट के सेवन से बचाने के लिए मंत्रालय और नाडा ने इसकी स्थापना की है।

विज्ञापन
Gandhinagar players will be able to get food supplements tested Sports Minister Anurag Thakur inaugurated COE
अनुराग ठाकुर - फोटो : Anurag Thakur/X

विस्तार

प्रतिबंधित शक्तिवर्धक दवाओं के मिलावट वाले फूड सप्लीमेंट के सेवन से खिलाडिय़ों के डोपिंग में फंसने के मामलों को रोकने के लिए खेल मंत्रालय और राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी (नाडा) ने बड़ा कदम उठाया है। अब खिलाड़ी फूड सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले इनकी टेस्टिंग करा सकेंगे, जिससे यह पता लग जाएगा कि सप्लीमेंट सेवन योग्य है या नहीं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को फूड सप्लीमेंट की टेस्टिंग के लिए गांधीनगर (गुजरात) में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीओई-एनएसटीएस) का वर्चुअली उद्घाटन किया।
विज्ञापन


सप्लीमेंट की टेस्टिंग के लिए नहीं थी सुविधा
खिलाड़ियों के न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट की टेस्टिंग के लिए यह सेंटर ऑफ एक्सिलेंस गांधीनगर के राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी में स्थापित किया गया है। पेरिस ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों को मिलावट वाले सप्लीमेंट के सेवन से बचाने के लिए मंत्रालय और नाडा ने इसकी स्थापना की है। खेल मंत्री ने कहा कि अभी तक न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट की टेस्टिंग के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अब हम यह सुविधा दे रहे हैं। खिलाड़ियों के अलावा जिम में सप्लीमेंट का सेवन करने वाले अब इनकी टेस्टिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन


सप्लीमेंट पर शोध भी होगा
खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ी टेस्टिंग के बाद अच्छे सप्लीमेंट का सेवन कर अपने प्रदर्शन को अच्छा कर सकते हैं। जब हम पेरिस ओलंपिक की बात करते हैं तो सुरक्षित, साफ और सुथरे खेल की भी बात करते हैं। सीओई में खिला[ड़ियों के न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट को लेकर शोध होगा, जिससे उन्हें इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed