फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   French Open 2022: Iga Swiatek in the last eight with 32nd consecutive win, Poland's player lost a set for the first time in a month

French Open 2022: लगातार 32वीं जीत के साथ स्वितेक अंतिम आठ में, एक महीने में पहली बार एक सेट गंवाया पोलैंड की खिलाड़ी ने

Tue, 31 May 2022 11:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 31 May 2022 11:12 PM IST
सार

पिछले पांच टूर्नामेंट जीत चुकी स्वितेक फरवरी के बाद से हारी नहीं है। डब्ल्यूटीए पर 2013 में सेरेना विलियम्स के 34 मैचों के विजय अभियान के बाद यह जीत का सबसे बड़ा सिलसिला है।

विज्ञापन
French Open 2022: Iga Swiatek in the last eight with 32nd consecutive win, Poland's player lost a set for the first time in a month
इगा स्वितेक - फोटो : social media

विस्तार

पिछले एक महीने में पहली बार एक सेट गंवाने वाली दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वितेक ने तुरंत वापसी करते हुए चीन की झेंग किनवेन को 6-7, 6-0, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह स्वितेक की लगातार 32वीं जीत थी।
विज्ञापन


सेरेना के बाद इगा
पिछले पांच टूर्नामेंट जीत चुकी स्वितेक फरवरी के बाद से हारी नहीं है। डब्ल्यूटीए पर 2013 में सेरेना विलियम्स के 34 मैचों के विजय अभियान के बाद यह जीत का सबसे बड़ा सिलसिला है। अब उनका सामना 11वीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से होगा जिन्होंने रोमानिया की इरिना कामेलिया बेगु को 4- 6, 6-2, 6-3 से मात दी।
विज्ञापन


जन्मदिन से पहले मिला तोहफा
स्वितेक का मंगलवार को जन्मदिन था। उन्हें जन्मदिन से एक दिन पहले जीत का तोहफा मिल गया। उन्होंने कहा कि वह अपने जन्मदिन को लेकर योजना नहीं बनाती। ऐसा भी नहीं है कि वह लॉकर रूम में पार्टी देंगी। मुझे पता चला है कि मेरी टीम ने जरूर कुछ योजना बना रखी है। सबको पता है कि मैं राफेल नडाल की प्रशंसक हूं तो जन्मदिन पर उनका जोकोविच के साथ होने वाला मैच टीवी पर देखूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed