{"_id":"646268ae64e4a3c7310ff706","slug":"founders-cup-aditi-tied-fifth-in-founders-cup-golf-kim-won-the-title-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Founders Cup: फाउंडर्स कप गोल्फ में अदिति संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं, किम ने जीता खिताब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Founders Cup: फाउंडर्स कप गोल्फ में अदिति संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं, किम ने जीता खिताब
Mon, 15 May 2023 10:45 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्लिफ्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्लिफ्टन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 15 May 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
अदिति अशोक
- फोटो : social media
पहले तीन दिन खिताब की होड़ में शामिल रहीं भारत की गोल्फर अदिति अशोक ने एलपीजीए टूर के टूर्नामेंट फाउंडर्स कप में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं। कोरिया की सेई यंग किम ने गत विजेता मिंजी ली को पछाड़कर पांच साल में तीसरा बार फाउंडर्स कप जीता। टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही अदिति अंतिम दिन वन ओवर 73 का स्कोर ही कर पाईं। अदिति 2017 से एलपीजीए टूर में खेल रही है लेकिन अभी तक वह खिताब नहीं जीत पाई हैं। अदिति को सोमवार को शीर्ष पर चल रहीं मिंजी ली को चुनौती देने के लिए अच्छी शुरुआत की जरूरत थी। मिंजी उनसे चार शॉट आगे चल रही थीं। यह आशानुरूप फिनिश नहीं रहा लेकिन बावजूद इसके उनका कुल मिलाकर प्रदर्शन अच्छा रहा। इससे पहले वह जेएम ईगल एलए चैंपियनशिप में उपविजेता रही थीं। अगले हफ्ते वह फ्लोरिडा में एरामको सीरीज में खेलेंगी।
अदिति ने नौवें होल से शुरुआत की और पहले दौर में कुल पांच बर्डी बनाई। इस बीच हालांकि उन्होंने 16वें और पहले होल में बोगी भी की।
विज्ञापन
अदिति ने नौवें होल से शुरुआत की और पहले दौर में कुल पांच बर्डी बनाई। इस बीच हालांकि उन्होंने 16वें और पहले होल में बोगी भी की।