{"_id":"658dad35c718116a20099ff8","slug":"formula-e-concern-about-organizing-e-race-in-hyderabad-change-of-government-in-telangana-may-cause-problems-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Formula E: हैदराबाद में ई-रेस के आयोजन को लेकर चिंता, तेलंगाना में सरकार बदलने से हो सकती है परेशानी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Formula E: हैदराबाद में ई-रेस के आयोजन को लेकर चिंता, तेलंगाना में सरकार बदलने से हो सकती है परेशानी
Thu, 28 Dec 2023 10:45 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:45 PM IST
सार
पहली रेस के आयोजन में परिचालन संबंधी दिक्कतों को देखते हुए फॉर्मूला ई ने हैदराबाद को अस्थायी कैलेंडर से हटा दिया है जबकि अक्तूबर में इसे शामिल किया गया था।
विज्ञापन
फॉर्मूला ई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फॉर्मूला ई ने हैदराबाद में दस फरवरी को होने वाली रेस को लेकर ताजा चिंता जताते हुए कहा है कि तेलंगाना में नई सरकार से मिली ताजा सूचना के बाद इसका आयोजन मुश्किल लग रहा है। देश में पहली इलेक्ट्रिक रेस इस साल फरवरी में हुई और तत्कालीन आई टी मंत्री केटी रामाराव की इसके आयोजन में अहम भूमिका रही। केटीआर की बीआरएस पार्टी हालांकि दिसंबर में चुनाव हार गई और अब वहां कांग्रेस की सरकार है।
पहली रेस के आयोजन में परिचालन संबंधी दिक्कतों को देखते हुए फॉर्मूला ई ने हैदराबाद को अस्थायी कैलेंडर से हटा दिया है जबकि अक्तूबर में इसे शामिल किया गया था। फॉर्मूला ई ने एक बयान में कहा,‘ हाल ही में तेलंगाना की नई सरकार से मिले आधिकारिक पत्र के बाद फॉर्मूला ई समझौते के तहत अपनी अनुबंध संबंधी प्रतिबद्धताओं के बारे में तत्काल स्पष्टीकरण चाहता है और यह हैदराबाद रेस को कैसे प्रभावित कर सकता है।’ इसमें कहा गया ,‘ पत्र को पढ़ने के बाद फॉर्मूला ई चिंतित है कि यह रेस निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सकेगी।’