Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Former Indian Hockey Player MM Somaya 1980 Olympic Gold Medal Stolen in Bengaluru House Burglary

भारतीय हॉकी के दिग्गज के घर लाखों की चोरी: 1980 ओलंपिक में जीता स्वर्ण समेत 4 पदक ले गए चोर; जानें पूरा मामला

Thu, 05 Nov 2026 10:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 05 Nov 2026 10:25 AM IST
सार

भारतीय हॉकी के पूर्व खिलाड़ी एमएम सोमैया के बंगलूरू स्थित घर में 28 अक्तूबर को चोरी हुई। चोर 1980 मॉस्को ओलंपिक का स्वर्ण पदक, दो एशियाई खेलों के पदक और चैंपियंस ट्रॉफी का कांस्य पदक समेत कीमती सामान ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 3.53 लाख रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई है।

विज्ञापन
Former Indian Hockey Player MM Somaya 1980 Olympic Gold Medal Stolen in Bengaluru House Burglary
सोमैया - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी एमएम सोमैया के बंगलूरू स्थित घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर उनके घर से कीमती सामान और नकदी के साथ वह स्वर्ण पदक भी चुरा ले गए, जिसे सोमैया ने 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारतीय टीम के सदस्य के रूप में जीता था। चोरों ने उनके घर से कुल चार अंतरराष्ट्रीय पदक, सोने के आभूषण और चांदी की वस्तुओं पर हाथ साफ किया। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 3.53 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार के साथ बाहर गए थे सोमैया, पीछे से हुई चोरी
पुलिस के मुताबिक, चोरी की यह घटना 28 अक्तूबर को बंगलूरू के एचएएल थर्ड स्टेज इलाके में हुई। यह क्षेत्र इंदिरानगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 67 वर्षीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी एमएम सोमैया घटना के समय अपने परिवार के साथ कोडागु की यात्रा पर गए हुए थे। एफआईआर के अनुसार, चोरी का पता तब चला जब उनके एक पड़ोसी ने घर का दरवाजा खुला देखा। उसे घर में चोरी होने का संदेह हुआ, जिसके बाद उसने सोमैया को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, तोड़कर घुसे थे दरवाजा
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, 28 अक्तूबर की रात करीब 2:34 बजे दो अज्ञात व्यक्ति सोमैया के घर में दाखिल हुए थे। एफआईआर में बताया गया है कि इनमें से एक ने नीले रंग की शर्ट और दूसरे ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

ओलंपिक स्वर्ण समेत चार अंतरराष्ट्रीय पदक चोरी
चोरों ने घर से सोमैया के करियर से जुड़ी कई ऐतिहासिक उपलब्धियों के प्रतीक पदक भी चुरा लिए। इनमें 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के साथ जीता गया स्वर्ण पदक सबसे अहम है। इसके अलावा 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलों का रजत पदक, 1986 के सियोल एशियाई खेलों का कांस्य पदक और 1982 में एम्स्टर्डम में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी का कांस्य पदक भी चोरी हुआ है। इन पदकों के अलावा चोर सोने के आभूषण, चांदी की कई वस्तुएं और 30 हजार रुपये नकद भी ले गए। एफआईआर में चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 3.53 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी
एमएम सोमैया की शिकायत के आधार पर इंदिरानगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 331(4) घर में अनधिकृत प्रवेश या सेंधमारी से संबंधित है, जबकि धारा 305 आवासीय घर सहित कुछ अन्य स्थानों पर चोरी से जुड़ी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed