फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Shillong Lajong FC beat Indian Navy advance to the semifinal of the Durand Cup football tournament

Durand Cup: शिलांग लाजोंग ने भारतीय नौसेना को हराया, लगातार दूसरे साल डूरंड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

Sat, 16 Aug 2025 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Aug 2025 10:56 PM IST
सार

शिलांग लाजोंग एफसी का सेमीफाइनल में सामना गत विजेता नॉर्थईस्ट युनाइटेड के साथ 19 अगस्त को होगा। 

विज्ञापन
Shillong Lajong FC beat Indian Navy advance to the semifinal of the Durand Cup football tournament
शिलांग लाजोंग एफसी टीम के सदस्य - फोटो : Durand Cup X account

विस्तार

शिलांग लाजोंग एफसी ने भारतीय नौसेना के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। शिलांग लाजोंग एफसी की टीम एक गोल से पिछड़ने रही थी इसके बावजूद टीम भारतीय नौसेना को हराने में सफल रही। डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शिलांग लाजोंग टीम ने शनिवार को भारतीय नौसेना को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन


अब गत चैंपियन टीम से होगा सामना 
विजय मरांडी ने पहले हाफ में भारतीय नौसेना को बढ़त दिलाई थी, लेकिन दूसरे हाफ में दामाइटफांग लिंगदोह और एवरब्राइटसन सना मायलिएमपाड ने गोल कर घरेलू टीम को जीत दिला दी। इस मुकाबले में दोनों टीमों के गोलकीपरों ने कुछ शानदार बचाव किए। शिलांग लाजोंग एफसी ने मैच के 79वें मिनट में बढ़त बनाने के बाद अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत करते हुए नौसेना की टीम को वापसी का मौका नहीं दिया। शिलांग लाजोंग एफसी का सेमीफाइनल में सामना गत विजेता नॉर्थईस्ट युनाइटेड के साथ 19 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed