फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Out of the slum, two brothers Sunil and Ranjan Soren won the contract of the prestigious Punjab football club

झुग्गी-झोपड़ी से निकलकर दो भाईयों ने हासिल किया प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब का कॉन्ट्रैक्ट

Sat, 10 Oct 2020 05:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 10 Oct 2020 05:15 AM IST
विज्ञापन
Out of the slum, two brothers Sunil and Ranjan Soren won the contract of the prestigious Punjab football club
सुनील सोरेन और रंजन सोरेन - फोटो : ANI

मेहनत, लगन और एक सपने को पूरा करने की चाहत में फुटबॉल मैदान में पहुंचे दो भाइयों को बड़ा इनाम मिला है। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित सबसे बड़ी झुग्गी-झोपड़ी सलिया साही के रहने वाले रंजन सोरेन और सुनील सोरेन को पेशेवर फुटबॉल का बड़ा कॉन्ट्रैक्टमिला है। 15 वर्षीय रंजन और 16 वर्षीय सुनील दोनों सौतेले भाई भारत के लिए फुटबॉल खेलने के इरादे से मैदान में लगातार पसीना बहाते रहे। इसका इनाम अब उन्हें मिला है। दोनों को दो बड़े फुटबॉल क्लब पंजाब और ओडिशा एफसी से खेलने का न्योता मिला। हालांकि दोनों ने पंजाब के साथ जुड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सुनील ने इस पर खुशी जताते हुए अपने परिवार और अपनी मेहनत को श्रेय दिया। उसने कहा कि उसने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है लेकिन आगे इससे अधिक मेहनत करेगा। वहीं रंजन ने कहा कि वे छह साल से फुटबॉल खेल रहे हैं और भारत की तरफ से खेलना चाहते हैं। उन्होंने भी अपने परिवार को उनका साथ देने के लिए आभार जताया। उधर दोनों के कोच जेडी मोहपात्रा ने कहा कि दोनों ही भाइयों की कहानी प्रेरणादायक है। उम्मीद है दोनों एक दिन देश के लिए खेलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed