{"_id":"5f7923b34b582d03f83e1bec","slug":"neymar-scored-two-goals-in-french-league-psg-beat-angers-6-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच लीग में नेमार ने दागे दो गोल, पीएसजी ने एंजर्स को 6-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फ्रेंच लीग में नेमार ने दागे दो गोल, पीएसजी ने एंजर्स को 6-1 से हराया
Sun, 04 Oct 2020 06:51 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
नेमार
- फोटो : social media
स्टार फुटबॉलर नेमार ने शनिवार को सत्र का अपना पहला गोल किया। फ्रेंच लीग में पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से उन्होंने दो गोल दागे और एंजर्स पर 6-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ पेरिस सेंट जर्मेन लगातार चार मैचों में जीत से छठे दौर के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया। नेमार ने 36वें और 47वें मिनट में दो गोल किए।
विज्ञापन
एलेसांद्रो फ्लोरेंजी ने सातवें मिनट में टीम को आगे किया जिसके बाद नेमार ने दो गोल दागे। जूलियन ड्रैक्सलर ने 57वें मिनट में और स्थानापन्न इदरिसा गुएए के 71वें मिनट में गोल से स्कोर 5-1 हो गया। किलियान एमबापे ने 84वें मिनट में टीम के लिए छठा गोल दागा।
विज्ञापन