{"_id":"5fae3f3c8ebc3e9bf228d82a","slug":"neymar-ruled-out-of-brazil-world-cup-qualifier-with-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल नेमार ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर से बाहर, चैंपियंस लीग में हुई थी इंजरी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चोटिल नेमार ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर से बाहर, चैंपियंस लीग में हुई थी इंजरी
Fri, 13 Nov 2020 01:39 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
नेमार
नेमार चोटिल होने के कारण ब्राजील के अगले सप्ताह उरूग्वे के खिलाफ होने वाले विश्व कप क्वालीफायर मैच में नहीं खेल पाएंगे। पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से चैंपियंस लीग मैच में खेलते हुए नेमार की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने गुरुवार को पुष्टि की कि नेमार मंगलवार को मोंटवीडियो में होने वाले दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाईंग मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
पेरिस सेंट जर्मेन के कोच थॉमस टचेल ने पिछले सप्ताह कहा था कि नेमार का ब्राजील की तरफ से खेलना असंभव है क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं लेकिन ब्राजील के कोच टिटे ने कहा कि इस स्ट्राइकर को टीम से जुड़ना चाहिए। नेमार चोट के कारण वेनेजुएला के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ही बाहर हो गए थे।
विज्ञापन