फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   mohun bagan goalkeeper life imprisonment

मोहन बागान के गोलकीपर को उम्र कैद

Thu, 15 Nov 2012 08:21 PM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Thu, 15 Nov 2012 08:21 PM IST
विज्ञापन
mohun bagan goalkeeper life imprisonment

देश के उभरते हुए और मोहन बागान के गोलकीपर नवीन कुमार को सरपंच की हत्या के लिए उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। होशियारपुर की निचली अदालत की ओर से यह फैसला सुनाए जाने के बाद नवीन अचानक बागान की टीम से गायब हो गए। क्लब को बाद में पता लगा नवीन को उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है और वह इस वक्त जेल में है।

विज्ञापन


सिर्फ मोहन बागान ही नहीं ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) और पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन इस घटना को अपने लिया बड़ा झटका मान रही है। खास बात यह है कि 24 वर्षीय नवीन पर हत्या का मुकदमा लगभग तीन साल से चल रहा है। लेकिन उसने न किसी फेडरेशन और न ही किसी क्लब को इस बारे में बताया।
विज्ञापन

 
वह हाईकोर्ट से जमानत लेकर इन सभी के लिए फुटबॉल खेलता रहा। आई लीग मैच के दौरान मोहन बागान से नवीन छुट्टी लेकर होशियारपुर तो आ गया लेकिन वापस नहीं लौटा। परेशान स्टाफ ने उसकी खोच खबर ली तो पता लगा उसे माहिलपुर में पड़ते गांव काले भक्तां के सरपंच की हत्या के मामले में पांच लोगों के साथ उम्र कैद की सजा सुना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन बागान ने उसे इसी साल अनुबंधित किया है। वह एआईएफएफ की डेवलपमेंटल टीम पाइलान एरोज के लिए खेल रहा था। इससे पहले वह जेसीटी टीम का गोलकीपर रह चुका है। साथ ही चर्चिल ब्रदर्स के लिए भी खेल चुका है। पूरे सर्किट में उसकी धाकड़ गोलकीपर के रूप में पहचान है।

पीएफए के सचिव व नामी फुटबॉलर परमिंदर सिंह इस घटना से खासे दुखी हैं। उनका कहना है कि देश की फुटबॉल के लिए यह बड़ा झटका है। उसमें राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का पूरा माद्दा है। वह सजा के खिलाफ उच्च अदालत में अपील करने जा रहा है।


पंजाबी फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए इस तरह की सुर्खियों में आने का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में ईस्ट बंगाल से जुड़े होशियारपुर के ही तीन नामी फुटबॉल खिलाड़ी बलात्कार के आरोप में पकड़े गए हैं। जबकि जेसीटी के ही एक खिलाड़ी मनजिंदर सिंह पर हत्या का मुकदमा चल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed