फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदादिली की मिसाल हैं मोहम्मद सलाह, हर माह करते हैं 400 से ज्यादा परिवारों की मदद

Sat, 27 Apr 2019 07:03 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 27 Apr 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Mohamed Salah help more than 400 poor people every month, know every thing about him
Mohamed Salah - फोटो : file photo

मोहम्मद सलाह फुटबॉल जगत का एक ऐसा नाम, जिसे हर कोई जानता है। 26 साल के इस खिलाड़ी का जन्म इजिप्शियन शहर गार्बिया के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही पढ़ाई में काफी कमजोर थे और फुटबॉल में करियर बनाना चाहते थे। यही वजह थी कि वे पढ़ाई से ज्यादा ध्यान फुटबॉल पर लगाते थे। आइए जानते हैं उनके बारे में और कुछ दिलचस्प बातें ...


 

Mohamed Salah help more than 400 poor people every month, know every thing about him
मोहम्मद सालाह - फोटो : file photo

15 जून 1992 को जन्मे सलाह ने फुटबॉल में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर अरेबियन स्पोर्टिंग क्लब अल मोकावलून के साथ वर्ष 2010 में इजिप्शियन प्रीमियर लीग से शुरू किया। इसके बाद वे बेसल से जुड़े। क्लब की तरफ से स्विटजरलैंड में एक लीग खेलते हुए उन्हें पहली बार में ही गोल्डन प्लेयर अवॉर्ड मिला। वर्ष 2014 में वे ब्रिटिश क्लब 'चेल्सिया' के साथ जुड़े, उस दौरान उनका करार 11 मिलियन पॉन्ड (वर्तमान में 99 करोड़ रुपए) में हुआ था। 
 

Mohamed Salah help more than 400 poor people every month, know every thing about him
Mohamed Salah - फोटो : file photo

वर्ष 2015 से 17 के दौरान वे इटेलियन क्लब का हिस्सा रहे, इस दौरान उन्हें 15 मिलियन यूरो (लगभग 117 करोड़ रुपए) का भुगतान किया गया। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से अवॉर्ड टेली पर ऊंचाइयां पाने के बाद वे वर्ष 2017 में प्रोफेशनल ब्रिटिश फुटबॉल क्लब 'लिवरपूल' से जुड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohamed Salah help more than 400 poor people every month, know every thing about him
mohammed salah - फोटो : file photo

क्लब की तरफ से उन्हें इतिहास की सबसे बड़ी राशि 36.9 मिलियन पॉन्ड (लगभग 333 करोड़ रुपए) मिले। पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के दौरान बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर की दौड़ में वे तीसरे नंबर पर रहे थे। फीफा द्वारा कराए गए एक गेम सर्वे में सलाह को फीफा अंडर 19 के लिए ग्लोबल कवर स्टार के तौर पर नंबर वन खिलाड़ी चुना गया। 77 फीसदी वोट पाने वाले सलाह ने इस सूची में मैसी को पीछे छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Mohamed Salah help more than 400 poor people every month, know every thing about him
मोहम्मद सालाह - फोटो : file photo

सबसे खास बात यह है कि सलाह अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी के रूप में देते हैं। सलाह करीब 450 परिवारों को हर महीने एक निश्चित रकम देते हैं, जो कि करीब 3 लाख रुपए तक होती है। उन्होंने इजिप्शियन सरकार को भी 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि मदद के तौर पर दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed