बार्सिलोना क्लब छोड़ सकते हैं लियोनल मेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने एक बार फिर अपने क्लब बार्सिलोना को छोड़ने के संकेत दिए हैं। साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर की होड़ में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हाथों पराजित होने के बाद मेसी ने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि मुझे नहीं पता कि अगले साल मैं किस क्लब से खेलूंगा।
माना जा रहा है कि बार्सिलोना क्लब के मैनेजर लुइस एनरिक के साथ मेसी के संबंध अच्छे नहीं है। इसके संकेत उस वक्त मिले जब रीयल सोसाइदाद के खिलाफ मैच में मेसी को बैंच पर बैठाए रखा गया। संबंधों में खटास तब और बढ़ गई जब मैच के बाद मेसी ने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया।
इससे पहले सुनने में आया है कि स्पेनिश लीग की समाप्ति के बाद वह इसकी घोषणा करें। इसके बाद चर्चाए यह भी हुई कि मेसी इंग्लिश प्रीमियर लीग चेल्सी ग्रुप में शामिल हो सकते हैं। लेकिन मेसी ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया था।
मैनचेस्टर दे सकता है 350 मिलियन यूरो का ऑफर
लियोनल मेसी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें कई फुटबाल क्लब की ओर से शामिल होने के न्यौते आ रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मेसी चेल्सिया या मैनचेस्टर यूनाईटेड क्लब दोनों में से किसी एक ग्रुप में शामिल हो सकते है।
मैनचेस्टर यूनाइटेड उन चुनिंदा क्लबों में से है जो मेसी को भारी भरकम राशि में अनुबंधित कर सकता है। मेसी को पांच साल के अनुबंध की एवज में वर्ल्ड रिकॉर्ड 350 मिलियन यूरो की राशि दी जा सकती है।
मेसी ने अर्जेटीना के क्लब "नेवेल्स ओल्ड ब्वॉयज" से जुड़ने को लेकर भी संदेह जताया है। युवावस्था में मेसी इस क्लब के लिए खेल चुके हैं। मेसी ने कहा है कि नेवेल्स ओल्ड ब्वॉयज के लिए दोबारा खेलने लेकर मैं निश्चित नहीं हूं।
उन्होंने कहा, "मैं हमेशा बार्सिलोना में अपना भविष्य खत्म करने को लेकर कहता रहता हूं, लेकिन जैसा की रोनाल्डो का कहना है "भविष्य किसने देखा है"।
मेसीः मेरे पिता चेल्सिया और मैनचेस्टर के सम्पर्क में हैं
फीफा पुरस्कार समारोह में जब लियोनल मेसी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि "मैंने हमेशा कहा है कि मैं अपना कैरियर बार्सिलोना या अपने गृहनगर के क्लब नेवेल के साथ खत्म करना चाहता हूं। मगर सच तो यह है कि मैं भी नहीं जानता कि अगले साल मैं किस क्लब की ओर से खेलूंगा। जैसा कि रोनाल्डो ने भी कहा है कि फुटबॉल के खेल में कई उतार-चढ़ाव होते हैं और इसमें कुछ भी मुमकिन है।"
2009 से लगातार चार बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मेसी ने रविवार को स्पेनिश चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड पर बार्सिलोना की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद मेसी ने क्लब छोड़ने की खबरों को खारिज किया था।
उन्होंने कहा था कि "मैंने क्लब में बने रहने के लिए कोई मांग नहीं की है क्योंकि मैंने कभी बार्सिलोना को छोड़ने के बारे में सोचा ही नहीं। हालांकि मैंने इस तरह की भी खबरें सुनी हैं कि मेरे पिता चेल्सिया और मैनचेस्टर सिटी के संपर्क में हैं। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यह सभी खबरें आधारहीन है।"
मगर मेसी के ताजा बयान के बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग के कई क्लबों की उनमें दिलचस्पी काफी बढ़ गई है।