फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   manohar parrikar launch goa logo of fifa u-17 world cup

फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप का गोवा लोगो मुख्यमंत्री पर्रिकर ने किया लांच

Sat, 02 Sep 2017 07:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 02 Sep 2017 07:39 AM IST
विज्ञापन
manohar parrikar launch goa logo of fifa u-17 world cup
फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप ट्रॉफी - फोटो : PTI

भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप के मेजबान प्रदेशों में से एक गोवा का लोगो शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने जीएमसी स्टेडियम में लांच किया। पता हो कि फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप 6-28 अक्टूबर तक भारत की मेजबानी में आयोजित होगा। गोवा के लोगो में समुद्र तट के पास शाम को हरेभरे मैदान में फुटबॉल खेलते हुए लोग शामिल है।

विज्ञापन


गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर ने इस अवसर पर कहा, 'गोवा, अंडर-17 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली टीमों का स्वागत करने के लिए तैयार है। गोवा को फुटबॉल से प्यार है और इसलिए हमने इसे प्रदेश का आधिकारिक खेल घोषित किया है। फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का फैसला राज्य सर्कार द्वारा लिए गए सबसे तेज फैसलों में से एक रहा। हम इस वर्ल्ड कप को सफल बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन देंगे।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबाल का एंथम 6 सितंबर को लॉन्च होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड कप की स्थानीय आयोजक समिति (एलओसी) के टूर्नामेंट निदेशक जेवियर सेप्पी ने कहा, 'हम इस बात से खुश हैं कि अब गोवा के पास टूर्नामेंट से जुड़ा एक चिन्ह है। राज्य सरकार ने हमसे वादा किया है कि वह लोगों को पूरे प्रदेश में ले जाएगी और टूर्नामेंट के लिए बड़े स्तर पर प्रचार का कार्यक्रम करेगी, जो शानदार है।'

गोवा में फार्तोदा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड कप के कुल 9 मैच खेले जाएंगे, जिसमें ब्राजील और जर्मनी के मैच भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed