फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Liverpool in last 16 of Champions League, video of Barcelona thrilling victory, scored 3 goals in 18 minutes

Football: लिवरपूल चैंपियंस लीग के अंतिम 16 में, बार्सिलोना की रोमांचक जीत का वीडियो, 18 मिनट में तीन गोल दागे

Wed, 22 Jan 2025 03:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Jan 2025 03:06 PM IST
सार

बर्सिलोना की टीम 75वें मिनट तक 2–4 से पिछड़ रही थी। इसके बाद स्पैनिश जाएंट्स ने शानदार वापसी करके जीत हासिल की।

विज्ञापन
Liverpool in last 16 of Champions League, video of Barcelona thrilling victory, scored 3 goals in 18 minutes
बार्सिलोना की टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

लिवरपूल ने अपने घरेलू मैदान पर लिली को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की, जबकि बार्सिलोना ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक रोमांचक मैच में बेनफिका को 5-4 से हराया। बार्सिलोना ने 18 मिनट के अंदर तीन गोल दागकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

लिवरपूल की सातवें मैच में सातवीं जीत
हार्वे इलियट ने विजयी गोल करके लिवरपूल को सात मैचों में सातवीं जीत दिलाई। इससे पहले मोहम्मद सलाह ने लिवरपूल की तरफ से 34वें मिनट में पहला गोल किया था लेकिन लिली कनाडा के स्ट्राइकर जोनाथन डेविड के 62वें मिनट में किए गए गोल के दम पर बराबरी करने में सफल रहा था। लिली को अंतिम आधे घंटे का खेल 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। लिवरपूल को अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए इस मैच में केवल एक अंक हासिल करने की जरूरत थी लेकिन उसकी टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए शानदार तरीके से अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार्सिलोना ने की जबरदस्त वापसी
बर्सिलोना की टीम 75वें मिनट तक 2–4 से पिछड़ रही थी। इसके बाद स्पैनिश जाएंट्स ने आखिरी 18 मिनट में शानदार वापसी करके जीत हासिल की। उसकी तरफ से रफिन्हा ने इंजरी टाइम में विजयी गोल किया। इससे बार्सिलोना के सात मैच में 18 अंक हो गए हैं और वह लिवरपूल के बाद दूसरे स्थान पर है। लिवरपूल के 21 अंक हैं। बेनफिका के वेंजेलिस पावलिडिस ने चैंपियंस लीग में तीसरी सबसे तेज हैट्रिक बनाई। उन्होंने दो गोल बार्सिलोना के गोलकीपर वोज्शिएक स्जेसनी की गलतियों का फायदा उठाकर किए।
विज्ञापन

एटलेटिको की भी लीवरकुसेन पर जीत
रॉबर्ट लेवानदॉस्की ने बार्सिलोना के लिए पेनल्टी पर दो गोल किए। वह नौ गोल के साथ चैंपियंस लीग के शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं। रफिन्हा ने भी दो गोल किए। स्पेन के एक अन्य क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने जूलियन अल्वारेज के 90वें मिनट में किए गए विजयी गोल के दम पर बायर लीवरकुसेन को 2-1 से हराया। एटलेटिको मैड्रिड इस जीत से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

मोनाको न एस्टन विला को हराया
एक अन्य मैच में मोनाको ने एस्टन विला को 1-0 से हराया। इससे विला की अंतिम 16 में सीधे प्रवेश करने की उम्मीदों को झटका लगा है। अन्य मैचों में बोलोग्ना ने बोरूसिया डॉर्टमुंड को 2-1 से, अटलांटा ने ग्राज़ को 5-0 से और पीएसवी आइंडहोवन ने रेड स्टार को 3-2 से हराया। स्टटगार्ट ने स्लोवान ब्रातिस्लावा पर 3-1 से आसान जीत दर्ज की। क्लब ब्रुगे और युवेंटस का मैच 0-0 से ड्रा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed