फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बेस्ट फुटबॉलर' रॉबर्ट लेवांडोव्स्की जीते हैं आलीशान जिंदगी, 69 करोड़ का बनवाया है बंगला

Fri, 18 Dec 2020 12:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 18 Dec 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Life Story and lifestyle of polland and bayern munich footballer Robert lewandowski
रॉबर्ट लेवांडोव्स्की - फोटो : instagram@Robert Lewandowski

बायर्न म्यूनिख से खेलने वाले पोलैंड के स्टार फुटबॉलर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने साल 2020 का फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम कर लिया। 32 वर्षीय फुटबॉलर ने इस मामले में दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को पछाड़ा। 

Life Story and lifestyle of polland and bayern munich footballer Robert lewandowski
Robert Lewandowski - फोटो : @lewy_official

यूरोपीय फुटबॉल लीग में लेवांडोव्स्की ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टीम की तरफ सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर हैं। उन्होंने इस साल दस मैचों में पंद्रह गोल किए और चैंपियंस लीग के शीर्ष स्कोरर बने। उन्होंने बुंडेसलीगा में भी जबरदस्त खेल दिखाते हुए सर्वाधिक गोल किए। 

Life Story and lifestyle of polland and bayern munich footballer Robert lewandowski
Robert Lewandowski - फोटो : सोशल मीडिया

फुटबॉल के मैदान में दमदार खेल दिखाने वाले पोलैंड के लेवांडोव्स्की की जिंदगी भी ऐशोआराम से भरी हुई है। उनकी कमाई से लेकर रहने वाला मकान भी अपने आप में अलग है, जिसे उन्होंने अपनी पसंद के अनुसार बनवाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Life Story and lifestyle of polland and bayern munich footballer Robert lewandowski
Robert Lewandowski - फोटो : twitter

लेवांडोव्स्की हालांकि जर्मनी में रहते हैं लेकिन उन्होंने अपना अपार्टमेंट अपने देश पोलैंड में खास तरीके से बनवाया है। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत वाला उनका अपार्टमेंट कई तरह की सुविधाओं से भरा हुआ है। इसमें निजी सिनेमा हॉल, गोल्फ सिम्युलेटर, खेल और ट्रेनिंग के लिए विशेष जिम जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन
Life Story and lifestyle of polland and bayern munich footballer Robert lewandowski
रॉबर्ट लेवांडोव्स्की - फोटो : instagram@Robert Lewandowski

एक रिपोर्ट के मुताबिक लेवांडोव्स्की कथित तौर पर बायर्न म्यूनिख फुटबॉल क्लब से प्रति सप्ताह 275,000 पॉउंड कमाते हैं। इसके अलावा ये कई ब्रांड के एम्बेसडर भी हैं और उससे भी भारी कमाई करते हैं। सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, रॉबर्ट लेवांडोव्स्की की कुल संपत्ति 2020 में 45 मिलियन डॉलर (तीन अरब) है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed