फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La Liga: Philippe Coutinho saves Barcelona against Sevilla, match ends with a 1-1 draw

ला लिगा: कोटिन्हो ने टाली बार्सिलोना की हार, पिछड़ने के बाद सेविला को 1-1 की बराबरी पर रोका

Tue, 06 Oct 2020 06:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Oct 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
La Liga: Philippe Coutinho saves Barcelona against Sevilla, match ends with a 1-1 draw
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

फिलिप कोटिन्हो (10वें मिनट) के गोल के दम पर बार्सिलोना ने ला लिगा में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सेविला को एक-एक की बराबरी पर रोक दिया। सेविला के लिए डि जोंग ने खेल शुरू होने के आठवें मिनट में ही गोल कर बढ़त दिला दी थी। हालांकि यह बढ़त दो मिनट तक ही कायम रही। कोटिन्हो ने बार्सिलोना को जल्द ही बराबरी दिला दी। बार्सिलोना ने कैंप नाऊ में 33 मैचों में से सिर्फ एक हारा है। बार्सिलोना के कप्तान लियोनल मेसी कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। पिछले दो मैचों में गोल दागने वाले युवा अंसु फाती भी गोल नहीं कर सके। बार्सिलोना और सेविला दोनों के तीन मैचों से दो जीत और एक ड्रॉ से एक समान सात-सात अंक हैं। गोल अंतर के कारण बार्सिलोना पांचवें और सेविला छठे स्थान पर है।

विज्ञापन


अजेय रियल मैड्रिड पहुंचा शीर्ष पर
चैंपियन रियल मैड्रिड ने लेवांटे को 2-0 से हराकर दस अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। जिनेदिन जिदान की टीम की यह इस सत्र की चार मैचों में तीसरी जीत है। एक ड्रॉ रहा है। टीम पिछले 15 मैचों से अजेय है। टीम के लिए विनिसियस जूनियर (16वें मिनट) और करीम बेंजेमा (90+5 मिनट) ने एक-एक गोल किया। ब्राजील के विनिसियस ने पहली बार ला लिगा में लगातार दो मैचों में गोल दागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed