फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   junior ronaldo says, my father is not best

जूनियर रोनाल्डो ने कहा, मेरे पापा नहीं हैं बेस्ट

Fri, 16 Jan 2015 04:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Jan 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
 junior ronaldo says, my father is not best

क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए हैं। यह खिताब उन्हें तीसरी बार मिला है। लेकिन रोनाल्डो के चार साल का बेटा उन्हें बेस्ट फुटबॉलर नहीं मानता। जब उससे पूछा गया कि कौन बेस्ट फुटबॉलर है, तो जूनियर रोनाल्डो ने कहा मेसी से बेहतर कोई नहीं।

विज्ञापन


दरअसल, कुछ दिन पहले रोनाल्डो को वर्ष 2014 का बेस्ट फुटबॉल खिलाड़ी का खिताब मिला। इस मौके पर फीफा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया था।

कार्यक्रम में रोनाल्डो के साथ उनका चार साल का बेटा भी स्टेज पर उनके साथ अवार्ड लेने पहुंचा। जब वहां मौजूद पत्रकारों ने जूनियर रोनाल्डो से कुछ सवाल किए तो उसने तपाक से जवाब दिया, "पापा (रोनाल्डो) बेस्ट नहीं है। बेस्ट तो मेसी अंकल (लियोनल मेसी) ही है। मुझे उनका खेल काफी पसंद है।"
विज्ञापन


जब बगल में खड़े रोनाल्डो से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेसी महान खिलाड़ी है। मैं उनकी बराबरी करना चाहता हूं।" आपको बता दें कि मेसी बेस्ट फुटबॉल का खिताब चार बार जीत चुके है। रोनाल्डो उनसे सिर्फ एक कदम दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 सालों के सबसे महान खिलाड़ी बने रोनाल्डो

 junior ronaldo says, my father is not best

बेस्ट फुटबॉलर के खिताब के साथ ही क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के नाम एक और खिताब जुड़ गया है। उन्हें पिछले 100 सालों का पुर्तगाल का सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ी चुना गया है।

मारका डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार पुतर्गाल फुटबॉल फेडरेशन की ओर से फेडरेशन की 100वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां रोनाल्डो को इस खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में फीफा के अध्यक्ष जोसेफ ब्लेटर और यूईएफए के अध्यक्ष मिशेल ब्लेटर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed