{"_id":"603d760ff58659168c51eae1","slug":"joseph-maria-former-president-of-barcelona-club-arrested-in-bargate-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्सिलोना क्लब के पूर्व अध्यक्ष जोसेफ मारिया को बार्कगेट मामले में किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बार्सिलोना क्लब के पूर्व अध्यक्ष जोसेफ मारिया को बार्कगेट मामले में किया गया गिरफ्तार
Tue, 02 Mar 2021 04:47 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, स्पेन
एजेंसी, स्पेन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 02 Mar 2021 04:47 AM IST
विज्ञापन
जोसेफ मारिया
- फोटो : twitter
बार्सिलोना क्लब के पूर्व अध्यक्ष जोसेफ मारिया को ‘बार्कगेट’ मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक क्लब के पूर्व सदस्य को छापे के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। क्लब बोर्ड के सीईओ ऑस्कर ग्राउ, पूर्व सलाहकार जौम मासफरर और कानूनी सलाहकार प्रमुख रोमन गोमेज पोंटी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक बारतोमू प्रशासन पर एक पीआर कंपनी आई3 को क्लब की ऑनलाइन देखभाल के लिए भुगतान करने का आरोप है। आरोप है कि आई3 को बारतोमू की छवि को सुधारने के लिए यह राशि दी गई थी। बारतोमू ने पिछले साल अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद बोर्ड के सभी सदस्यों ने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन