{"_id":"5bfb0a01bdec2241af665736","slug":"jamshedpur-fc-beat-chennaiyin-fc-by-3-1-in-indian-super-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2018: जमशेदपुर एफसी की शानदार जीत, चेन्नईयन एफसी 3-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2018: जमशेदपुर एफसी की शानदार जीत, चेन्नईयन एफसी 3-1 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
delhi dynamos vs jamshedpur fc
इंडियन सुपर लीग में रविवार को जमशेदपुर एफसी ने चेन्नईयन एफसी को मुकाबले में 3-1 से करारी शिकस्त दी। जमशेदपुर के लिए मैच का सबसे पहला गोल पैब्लो मोर्गैंडों ने 14वें मिनट में ही दाग दिया। इसके बाद 29वें मिनट में कार्लोस काल्वो के गोल से टीम को 2-0 की बढ़त मिल गई।
विज्ञापन
पहले हाफ में प्रतिद्वंद्वी टीम के गोलपोस्ट से दूर रहने वाली चेन्नई के लिए एकमात्र गोल राफेल आगस्तो ने 68वें मिनट में कि। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। मारियो आर्किस के 71वें मिनट में किए गोल से जमशेदपुर एफसी ने चेन्नईयन एफसी पर 3-1 के बढ़त बना ली, जिसे टीम ने अंतिम समय तक बरकरार रखा।
विज्ञापन