फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   IWL 2022: The fifth season of the Indian Women's League football tournament begins today, there will be a fierce competition between these two teams

आईडब्ल्यूएल 2022: भारतीय महिला लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें सीजन का आगाज आज से, इन दो टीमों के बीच होगी जोरदार टक्कर

Fri, 15 Apr 2022 05:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Apr 2022 05:05 AM IST
सार

हाल ही में दिल्ली महिला लीग चैंपियन हैंस एफसी मुकाबले से पहले काफी आश्वस्त लग रही थी। मुख्य कोच अरुण मिश्रा ने कहा कि ओडिशा पहुंचने से पहले दिल्ली में हमारा 15-20 दिवसीय शिविर अच्छा था।

विज्ञापन
IWL 2022: The fifth season of the Indian Women's League football tournament begins today, there will be a fierce competition between these two teams
Indian Womens League 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो साल के कोरोना वायरस ब्रेक के बाद भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। लीग के पांचवें सीजन के पहले मैच में कोलकाता की एसएसबी महिला एफसी और हैंस एफसी में भिड़ंत होगी। 

विज्ञापन


मैच में एसएसबी कोच जूलियट मिरांडा अच्छी शुरुआत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि विजेता संयोजन अभी भी हमारे साथ है, क्योंकि टीम पिछले महीने कलकत्ता महिला लीग चैंपियन बनी थीं। उन्होंने कहा कि पहला मैच हमेशा महत्वपूर्ण होता है। हम इसे हल्के में नहीं ले रहे हैं। हम कल के मुकाबले के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली महिला लीग चैंपियन हैंस एफसी मुकाबले से पहले काफी आश्वस्त लग रही थी। मुख्य कोच अरुण मिश्रा ने कहा कि ओडिशा पहुंचने से पहले दिल्ली में हमारा 15-20 दिवसीय शिविर अच्छा था। सभी खिलाड़ी हीरो आईडब्ल्यूएल में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए फिट और तैयार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम पहली बार एसएसबी के खिलाफ खेलने जा रहे हैं, इसलिए हम अपनी ताकत से खेलेंगे। हम यहां मैच जीतने के लिए आए हैं और अपने पहले मैच से सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed