फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक-दूजे के हुए भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री-सोनम, इस दिन करेंगे रिसेप्शन

Tue, 05 Dec 2017 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 05 Dec 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
Indian football team skipper Sunil Chhetri marries with girlfriend Sonam Bhattacharya
सुनील छेत्री - फोटो : indianexpress

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री लंबे समय से उनकी प्रेमिका रही सोनम भट्टाचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए। बताया जा रहा है कि शादी का रिसेप्शन 24 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा। मालूम हो कि दोनों ने 24 नवंबर को गुड़गांव में संगीत समारोह के बाद सगाई की थी।

Indian football team skipper Sunil Chhetri marries with girlfriend Sonam Bhattacharya
सुनील और सोनम

गौरतलब है कि सोनम, मोहन बागान के दिग्गज पूर्व भारतीय फुटबॉलर और वर्तमान भारतीय फुटबॉल टीम के मेंटर सुब्रतो भट्टाचार्या की बेटी हैं। सुनील और सोनम लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों ने लंबी कोर्टशिप के बाद आखिरकार शादी का फैसला कर ही लिया।

Indian football team skipper Sunil Chhetri marries with girlfriend Sonam Bhattacharya
सुनील और सोनम - फोटो : indianexpress

भारतीय फुटबॉल का यह स्टार पारंपरिक नेपाली पोशाक पहने हुए था। उन्होंने टोपी पहन रखी थी और वह घोड़ी पर चढ़कर विवाह स्थल पर पहुंचे। फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को बाद में पारंपरिक बंगाली पोशाक में भी देखा गया। इसके बाद उन्होंने और दुल्हन ने विवाह की रस्में पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian football team skipper Sunil Chhetri marries with girlfriend Sonam Bhattacharya
सुनील छेत्री - फोटो : indianexpress

शादी पूरी तरह से पारंपरिक रिवाजों के साथ संपन्न हुई। कोलकाता में हुए इस समारोह में दोनों को आशीर्वाद देने के लिए कई जानी-मानी हस्तियां शरीक हुईं।
 

विज्ञापन
Indian football team skipper Sunil Chhetri marries with girlfriend Sonam Bhattacharya
सुनील और सोनम - फोटो : indianexpress

​बाद में उन्हें पारंपरिक बंगाली पोशाक में भी देखा गया। इसके बाद उन्होंने और दुल्हन ने विवाह की रस्में पूरी की। नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने वालों में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल थी। उनके अलावा राजनीति, सिनेमा, फुटबाल और अन्य खेलों की हस्तियों ने भी समारोह में हिस्सा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed