फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India vs Qatar: Indian football team will face Asian Champion Qatar team in world cup qualifiers today

कतर लेगा भारत का इम्तिहान, छेत्री की टीम का एशियाई चैंपियन से आज होगा सामना 

Thu, 03 Jun 2021 08:39 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 03 Jun 2021 08:39 AM IST
सार

  • 3 अंकों के साथ ग्रुप ई में चौथे स्थान पर है भारत
  • कतर के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।
  • छेत्री की वापसी से भारतीय टीम का बढ़ेगा मनोबल

विज्ञापन
India vs Qatar: Indian football team will face Asian Champion Qatar team in world cup qualifiers today
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम की तैयारियां बहुत अच्छी नहीं रही हैं। ऐसे में एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ विश्व कप और एशियाई क्वालिफायर में बृहस्पतिवार को होने वाले मैच में उसकी कड़ी परीक्षा होगी। भारतीय टीम इस मैच में कतर के खिलाफ सितंबर 2019 में खेले गए मैच से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। तब भारत (105वें) ने अपने से अधिक रैंकिंग के कतर (58वें) को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था। भारत के लिए हाल के समय में यह सर्वश्रेष्ठ परिणाम माना जाता है।

विज्ञापन


3 अंकों के साथ ग्रुप ई में चौथे स्थान पर है भारत
भारत को अपना घरेलू मैच कतर की राजधानी में खेलना पड़ रहा है। क्योंकि कोविड-19 के कारण पिछले साल स्थगित किए गए ग्रुप ई के मैचों को अब एक ही स्थान पर आयोजित किया जा रहा है। कतर के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। दूसरी तरफ कतर पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मैच में उतरेगा। उसने मार्च में खेले गए मैत्री मैचों में लक्सजमबर्ग को 1-0 से और अजरबेजान को 2-1 से हराया जबकि आयरलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन


भारत मार्च में मैत्री मैच में यूएई से मिली 0-6 की करारी हार के बाद इस मैच में उतर रहा है। यही नहीं भारत अच्छी तैयारियां भी नहीं कर पाया क्योंकि कोविड-19 के कारण उसे मई के शुरू में अपना राष्ट्रीय शिविर रद्द करना पड़ा था। भारतीय टीम 19 मई को यहां पहुंची लेकिन खिलाड़ियों को वैसी सुविधाएं नहीं मिली जैसी उन्हें उम्मीद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छेत्री की वापसी से टीम मजबूत 

भारत के लिए सकारात्मक पक्ष यह है कि वह अपनी मजबूत टीम के साथ उतरेगा। कतर के खिलाफ 2019 के मैच में करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री नहीं खेल पाए थे क्योंकि वह बुखार से पीड़ित थे। उनकी वापसी से निश्चिततौर पर भारतीय टीम का मनोबल बढ़ेगा। छेत्री मार्च में दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में भी नहीं खेल पाए थे क्योंकि वह कोविड-19 के संक्रमण से उबर रहे थे। लेकिन कतर की टीम कागजों पर साफतौर पर मजबूत नजर आ रही है।

कतर एशिया की शीर्ष टीमों में शामिल है। उसने हाल में यूरोपीय और दक्षिण अमेरिकी टीमों के खिलाफ अच्छे परिणाम हासिल किए। पिछली बार उनके खिलाफ हमने अंक हासिल किया था जिससे टीम का मनोबल बढ़ा है। हम जानते हैं कि इस बार वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमें भी एकजुट होकर उनका मुकाबला करना होगा।
-सुनील छेत्री, भारतीय कप्तान 

टीम 
गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, धीरज सिंह, प्रीतम कोटल, राहुल भेके, नरेंद्र गहलोत, चिंगलेनसाना सिंह, संदेश झिंगन, आदिल खान, आकाश मिश्रा, सुभाशीष बोस, उदंता सिंह, ब्रेंडन फर्नांडीस, लिस्टन कोलाको, रॉलिन बोर्गेस, ग्लेन मार्टिंस, अनिरुद्ध थापा, प्रणॉय हलदर, सुरेश सिंह, लालेंगमाविया राल्ते, अब्दुल सहल, यासिर मोहम्मद, लल्लियांजुआला छंगटे, बिपिन सिंह, आशिक कुरुनियान, ईशान पंडिता, सुनील छेत्री, मनवीर सिंह।

कैंसर को मात देकर कोर्ट पर लौटी सुआरेज नवारो

स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो ने कैंसर को मात देकर लगभग डेढ़ साल बाद फ्रेंच ओपन से फिर से टेनिस कोर्ट पर वापसी की। हालांकि अपने सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हार से वह निराश भी थी। वह वापसी पर जीत हासिल करने के लिए बेताब थी। उन्होंने कहा हो सकता है कि समय के साथ मेरा नजरिया बदल जाए लेकिन अभी मैं बहुत खुश नहीं हूं। मैं यहां मैच जीतने आई थी।

नवारो ने कीमोथेरेपी से गुजरने के बाद पेशेवर टेनिस में वापसी की लेकिन वह पहले दौर में 2017 की यूएस ओपन चैंपियन स्लोएने स्टीफंस से 6-3, 6-7, 4-6 से हार गई। यह मैच लगभग ढाई घंटे तक चला जिसकेसमाप्त होने पर स्टीफंस ने नवारो को गले लगा दिया। स्टीफंस ने कहा, वह बुरे दौर से गुजरी हैं।  हम सबको खुशी है कि वह अब स्वस्थ हैं और फिर से खेल रही हैं जो कि मेरी नजर में वास्तव में महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed