{"_id":"5f2434846676af44491949dc","slug":"india-national-football-team-to-take-part-in-preparatory-camp-without-a-number-of-stars-ahead-of-proposed-usa-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगलेनसाना, हरमनप्रीत को रोल मॉडल मानते हैं जूनियर हॉकी खिलाड़ी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चिंगलेनसाना, हरमनप्रीत को रोल मॉडल मानते हैं जूनियर हॉकी खिलाड़ी
Fri, 31 Jul 2020 08:41 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:41 PM IST
सार
तीन साल पहले जूनियर टीम में जगह बनाने के बाद 31 मैच खेल चुके मिडफील्डर रविचंद्र ने कहा कि मणिपुर के उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों के लिए चिंगलेनसाना प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे भारत के जूनियर हॉकी खिलाड़ी रविचंद्र सिंह मोइरांगथेम और दीनाचंद्र सिंह मोइरांगथेम का कहना है कि चिंगलेनसाना सिंह कांगुजम और हरमनप्रीत सिंह उनके लिए रोल मॉडल की तरह हैं। तीन साल पहले जूनियर टीम में जगह बनाने के बाद 31 मैच खेल चुके मिडफील्डर रविचंद्र ने कहा कि मणिपुर के उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों के लिए चिंगलेनसाना प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'चिंगलेनसाना के रास्ता दिखाने के बाद मणिपुर में हॉकी काफी लोकप्रिय हुई है, उसने भारत के लिए 200 से ज्यादा मैच खेले हैं और राज्य में युवा उसे देखकर हॉकी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। मैं उनका खेल करीब से देखता हूं और उम्मीद है कि एक दिन उनकी तरह बनूंगा। कोथाजीत सिंह भी काफी अनुभवी हैं। हमें ऐसे रोल मॉडल मिलने की खुशी है।'
विज्ञापन
दीनाचंद्र ने कहा कि हरमनप्रीत देश के युवा डिफेंडरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा, 'उसका खेल लाजवाब है, उसने कई मैचों में भारत को जीत दिलाई है और देश के डिफेंडरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। दबाव के हालात में भी वह शांतचित्त रहता है। हम खुशकिस्मत हैं कि सीनियर टीम में उसके जैसा खिलाड़ी है। मैं अपने हुनर को निखारकर नई तकनीकें सीखना चाहता हूं। मेरा सपना भारत के लिए खेलने का है और मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं।'
विज्ञापन