फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   India hoping to break AFC U-23 qualification jinx in Tashkent

ताशकंद एएफसी अंडर-23 क्वालीफिकेशन की उम्मीद में भारत

Wed, 20 Mar 2019 06:06 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 20 Mar 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
India hoping to break AFC U-23 qualification jinx in Tashkent
एएफसी अंडर-23 चैम्पियनशिप क्वालीफायर

भारतीय टीम एएफसी अंडर-23 चैम्पियनशिप क्वालीफायर के अंतिम दौर में पहली बार जगह बनाने के लक्ष्य के साथ 22 मार्च से उज्बेकिस्तान के ताशंकद में शुरू हो रहे महाद्वीपीय फुटबाल टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू करेगी। 

विज्ञापन


भारत कभी भी एएफसी अंडर-23 चैम्पियनशिप के अंतिम दौर में जगह नहीं बना सका है और ताशंकद में भी उसके लिये सफर काफी कठिन होगा क्योंकि उसे गत चैम्पियन उज्बेकस्तान और ताजिकिस्तान के साथ रखा गया है। 
विज्ञापन


भारतीय अंडर-23 टीम के मुख्य कोच डेरेक परेररा ने 19 साल के 10 खिलाड़ियों और एक 16 साल के खिलाड़ी की टीम चुनी है। परेरा ने कहा, 'हमें इतिहास रचने की संभावनाओं के बारे में रोमांचित होना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'हमें सही संयोजन ढूंढने और सही जज्बे के साथ खेलने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परेरा ने कतर के खिलाफ भातर के मैत्री मैचों की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'इसलिये ही कतर के खिलाफ मैत्री मैच इतना मददगार था। उनकी टीम तकनीकी रूप से महारथी है और हमने दिखाया कि हम ऐसी टीमों के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।'


उन्होंने कहा, 'हमारे ग्रुप में उज्बेकिस्तान की टीम है जो बेहतरीन फुटबाल खेलती है। हमारी टीम को एक साथ मिलकर मौके जुटाना चाहिए। अंत में जिसे भी मौका मिलता है, उसे शांत रहकर इसे भुनाना होगा। लेकिन जोर एकजुट प्रयास पर होना चाहिए।'

भारत की अंडर-23 टीम इस प्रकार है। 
गोलकीपर : धीरज सिंह, प्रभसुखन गिल, मोहम्मद नवाज 
डिफेंडर : नरेंदर, नीशू कुमार, सार्थक गोलुई, गौरव बोरा, मेहताब सिंह, अनवर अली, आशीष राय 
मिडफील्डर : जेरी माविहमिंगथांगा, लालियानजुआला चांगटे, विनीत राय, सहल अब्दुल, अमरजीत सिंह, रोहित कुमार, अनिरूद्ध थापा, कोमल थाटल, राहुल केपी 
फॉरवर्ड : लिस्टन कोलासो, डेनियल लालहलिमपुइया, रहीम अली, रोहित दानू। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed