फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India crush Pakistan to enter semis of SAFF U20 Championship Omang Dodum shines match report

SAFF U20 Championship: भारत ने पाकिस्तान को हराया, सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम

Thu, 26 Mar 2026 09:40 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 26 Mar 2026 09:40 PM IST
सार

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया। भारत ने इसके साथ ही सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

विज्ञापन
India crush Pakistan to enter semis of SAFF U20 Championship Omang Dodum shines match report
सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप - फोटो : AIFF

विस्तार

ओमांग डोडुम के दो गोलों की बदौलत भारत ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3-0 से हराया और सैफ (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) अंडर-20 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


डोडुम का शानदार प्रदर्शन
मैच के तीसरे मिनट में गुरनाज सिंह ने शानदार पास भेजा, जिसे इंडियन सुपर लीग के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी विशाल यादव ने गोल में बदला और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में पाकिस्तान ने कई मौके बनाए, लेकिन भारतीय रक्षा और गोलकीपर सुरज अहेइबम ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। दूसरे हाफ में ओमांग डोडुम ने खेल पर कब्ज़ा जमाया। 64वें मिनट में उन्होंने रिकी की पास से शानदार हेडर किया और भारत की बढ़त दोगुनी की। 88वें मिनट में प्रशान जाजो के पेनल्टी में गिराए जाने पर डोडुम ने इसे टॉप कॉर्नर में बदलकर स्कोर 3-0 किया।
विज्ञापन


डोडुम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत 28 मार्च को ग्रुप चरण के अपने अगले मैच में बांग्लादेश का सामना करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed