फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India-China clash on football field After 21 years

21 साल बाद फुटबॉल के मैदान में आमने-सामने होंगे भारत और चीन

Fri, 12 Oct 2018 11:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
India-China clash on football field After 21 years
indian football team

भारतीय फुटबॉल टीम 21 साल बाद शनिवार को चीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। हाल की खराब फॉर्म के बावजूद घरेलू टीम जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारतीय टीम चीन में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। हालांकि, सीनियर टीमें बीते समय में 17 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। चीन सात बार भारत में खेला था। यह सभी मैच आमंत्रण टूर्नामेंट नेहरू कप के दौरान खेले गए थे।

विज्ञापन


भारत को 17 मुकाबलों में से एक में भी जीत नहीं मिली जबकि चीन ने 12 मौकों में जीत हासिल की है। पांच मैच ड्रॉ रहे हैं। दोनों टीमें पिछली बार 1997 में नेहरू कप में कोच्चि में भिड़ीं थी जिसमें 'रेड ड्रैगन्स' ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम एक बार भी फीफा विश्व कप में जगह नहीं बना सकी है जबकि चीन ने 2002 में ऐसा किया था, जिसमें वह अपने सभी तीनों मैच गंवाकर ग्रुप चरण से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन


वैश्विक कच पर चीन का इतना दबदबा नहीं है लेकिन एशिया में वह मजबूत फुटबॉल देशों में शुमार रहा है। एशिया में टीम लगातार शीर्ष-10 में और विश्व रैंकिंग में शीर्ष-100 में शामिल रहती है। अभी चीन फीफा रैंकिंग में 76वें और एशिया में सातवें स्थान पर है। चीन एशियाई कप में 11 बार खेल चुका है जो महाद्वीपीय देशों का शीर्ष टूर्नामेंट है और इसमें वह दो बार उपविजेता और कई बार तीसरे स्थान पर रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के इरादे से उतरेंगे- स्टीफन कोंस्टेनटाइन

India-China clash on football field After 21 years
फुटबॉल कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन

दूसरी ओर भारत एशिया कप में सिर्फ तीन बार (1964 में उपविजेता, 1984 और 2011 में) खेला है। हाल में उसने लंबे समय के बाद फीफा रैंकिंग में शीर्ष सौ में जगह बनाई है। भारतीय टीम अभी फीफा रैंकिंग में 97वें और एशिया में 15वें स्थान पर है। एशियाई कप या विश्व कप क्वालिफायर को छोड़ दें तो टीम हाल के दिनों में महाद्वीप की शीर्ष टीम के खिलाफ नहीं खेली है।

यह मैच दोनों टीमों के बीच फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों की विंडो के समय के दौरान खेला जाएगा जो अगले साल जनवरी में एएफसी एशिया कप की तैयारियों के लिए अहमियत रखता है। इससे भारत की प्रगति का सही अंदाजा लगेगा।

स्टीफन कोंस्टेनटाइन, भारतीय कोच ने कहा, 'हम पूरी तरह से वाकिफ हैं कि चीन इस क्षेत्र की बड़ी टीम है। उनकी टीम काफी मजबूत होगी। वे आक्रामक फुटबॉल खेलना चाहेंगे और गेंद पर भी कब्जा रखना चाहेंगे। हम इस मैच में जीत के इरादे से उतरेंगे लेकिन अगर हम हारते भी हैं तो भी हम सकारात्मक पहलू पर फोकस करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed